सोनभद्र

म्योरपुर क्षेत्र में दो महिलाओ की अगल अलग घटनाओं में मौत

एक ने लगाई फांसी तो दूसरे की डूबने से हुई मौत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में दो महिलाओ की मौत हो गई।प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान ने बताया की मंगलवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे ग्राम पंचायत किरबिल के दक्षिण टोले में घर से तीन सौ मीटर दूर जंगल में 35 वर्षीया राजकुमारी पत्नी गोविंद गोंड का शव पेड़ से लटकता देख चरवाहों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी इसके बाद पुलिस ने शव के पेड़ से उतरवाकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।महिला ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं मिली है। वही ग्राम पंचायत डड़ीहरा के टंगा पत्थर टोले में 55 वर्षीया फूल झरिया पत्नी हरी प्रसाद गांव की महिलाओ के साथ जलावानी लेने गई थी।प्यास लगने पर वह जलाशय में पानी पीने गई वहा पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई।महिलाओ ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी । पूर्व प्रधान अयोध्या यादव के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण तैराको की मदद से महिला को ढूढने में सफलता पाई।महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार