सोनभद्र

प्रभु श्रीराम भारत की आत्मा है – सुल्तान शहरयार खान

सोनभद्र प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक में सोन नदी का जल भी गया था, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सोन नदी का जल लेकर मैं स्वयं जाऊंगा, यह कहना था विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय सचिव और समाजसेवी सुल्तान शहरयार खान का जो राबर्ट्सगंज में आयोजित एक वैचारिक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम भारत देश की आत्मा हैं। इस अवसर पर जब उन्हें सोनभद्र में प्रभु श्रीराम के संदर्भ नामक पुस्तिका भेंट की गई तो उन्होंने उसे सिर माथे चढ़ाया और कहा कि यह पुस्तिका सोनभद्र जनपद का सांस्कृतिक और धार्मिक प्रतिनिधित्व करती है । शहरयार खान ने बताया कि 29 जनवरी 2022 को वे एक दल के साथ अयोध्या गए थे और प्रभु श्रीराम का दर्शन किया था, वहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का भी दर्शन किया था । दल में सोनभद्र से राहुल श्रीवास्तव और विजय शंकर चतुर्वेदी भी शामिल थे । श्री खान ने बताया कि वर्ष 2004 में उन्होंने श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका जाकर मां सीता का दर्शन किया था और उस स्थल के विकास के लिए श्रीलंका सरकार से अनुरोध भी किया था। श्री खान ने बताया कि भले ही वे मुस्लिम समुदाय से हैं लेकिन श्री राम को वे नायक और आदर्श मानते हैं। विजय शंकर चतुर्वेदी ने उन्हें अंगवस्त्रम सौंप कर अभिनंदन किया।
मिर्जापुर में पैदा हुए सुल्तान शहरयार खान जी डी बिनानी स्नाकोत्तर कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैँ,स्नातकोत्तर तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद अनपरा (सोनभद्र) आ गए और विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़ कर पत्रकारिता करते रहे, वर्तमान में लखनऊ में समाचार संपादक की भूमिका निभाते हुए सामाजिक क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भोजपुरी को सम्मान दिलाने के लिए मारिशस में आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मेलन में आपने अग्रणी भूमिका निभाई और श्रीलंका सहित कई देशों की सांस्कृतिक यात्राएं भी की ।
इस अवसर पर अजय द्विवेदी, राकेश कुमार, चंद्रशेखर पांडेय, विशेष देव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App