सोनभद्र

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

चोपन/सोनभद्र( गुड्डू मिश्रा)

चोपन। शासन के आदेशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन रविवार को रामलीला मैदान चोपन में कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि संजीव गौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों लोगों को विभिन्न योजनाओं के जरिए मूलभूत सुविधाएं देकर उनके जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार की योजनाओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने और इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत

संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन को उसके हित में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी देने की है। ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली व ईओ देवहूति पाण्डेय ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अर्न्तगत है, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है जहां केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो सके तथा उसके साथ ही जो पात्र व्यक्ति अभी तक किन्ही कारणों से योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गये हैं उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान योजनाओं के लाभ से जोड़ा जाये। उक्त कार्यक्रम में जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल यथा-प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, उज्जवला योजना, जिलापूर्ति कार्यालय राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य कैंम्प, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, बैंको के माध्यम से बीमा योजना आदि का स्टाल लगाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ

दिया गया। लाभार्थियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर का लाभ लिया। चोपन नगर पंचायत में इस यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल था जिससे एक ही स्थान पर नगर वासियों को योजनाओं का लाभ मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सभासद दिव्यविकास सिंह ने किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पिओ डूडा राजेश उपाध्याय,सतेंद्र आर्या,अमरनाथ यादव,राजन जायसवाल,अशोक सिंघल,विकास चौबे,अमित सिंह,धर्मेंद्र जायसवाल,तीर्थराज शुक्ला,इत्यादि लोग रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर
Download App