सोनभद्र

कठौतिया नाला को बरवाटोला टोला बंधी में जोड़ने को लेकर किया मंथन

सैकड़ो किसानों के जमीन हरियाली में बदलने की पहल

ग्रामीणों ने उठाई थी पोर्टल के माध्यम से आवाज

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी में स्थित बरवाटोला बांध में पानी का स्तर बढ़ने को लेकर में मुख्यमंत्री पोर्टल पर किए गए शिकायत के निस्तारण के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया जिससे बरवाटोला बांध में पानी का स्तर बढ़ सके बांध के ऊपरी हिस्से में बहने वाला एक नाला कठोतिया नाला जो जंगल के रास्ते आकार दूसरी तरफ निकलता है उसकी धारा बांध के जलाशय में गिराया जाए तो हजारों किसान सूखे से मुक्ति पा सकते हैं उसी के सापेक्ष सिंचाई विभाग के जेई राकेश कुमार के नेतृत्व में आकर के आरंगपानी स्थित कठौतिया नाले के का निरीक्षण किया गया जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है ग्रामीण हरिप्रसाद संलबंधी ने कहा कि नाला बन जाने से हजारों किसान लाभान्वित होंगे और हजारों वर्ग मीटर खेत बंजर होने से बच जाएगा ,किसान विद्यासागर ने कहा कि नाला बन जाने से धान गेहूं का पैदावार अच्छी तरह से होगी और सुखे से मुक्त हो जाएंगे, अधिकारियों के साथ दर्जनों किसानों ने नाले का निरीक्षण कराया जिसमें मुख्य रूप से युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त, हरिप्रसाद संलबंधी, विद्यासागर, मुरादु हुसैन, महेश सोनी, पूर्व प्रधान शिवसागर जायसवाल, उचित धरकार, अशोक सोनी, आदि ग्रामीण मौजूद रहे, जेई राकेश कुमार ने बताया कि मैं रिपोर्ट लगा करके शासन को भेज दूंगा, जिससे जल्द से जल्द नाले को बनवाया जा सके और ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App