सोनभद्र

कोटेदारों ने ठोकी ताल देश भर में एक नियम लागू करने की मांग

पहली जनवरी से कर दिए है अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा

जिले में पौने चौदह लाख है राशन कार्ड धारक,

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

जिले में 13 लाख 89 हजार 247 राशन पाने वालो को इस महीने राशन के लाले पड़ सकते है।। आल इंडिया फेयर प्राइज सब डीलर संगठन के बैनर तले जिले के कोटेदारों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा एक जनवरी से ही कर दी है और जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौप चुके है इसके बाद से पूर्ति विभाग में खलबली मच गई है।म्योरपुर ब्लॉक के संगठन अध्यक्ष राम सहाय विश्वकर्मा ने बताया कि हमारी मांग है कि गोवा,केरल,गुजरात,राजस्थान आदि राज्यों के तर्ज पर हम लोगो को प्रति कुंतल 200 रुपए कमीशन दिया जाए वर्तमान में सरकार हमे मात्र 90 पैसा कमीशन प्रति कुंतल दे रही है। कहा की जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नही करती तब तक हम लोग राशन का वितरण नही करेंगे। वर्तमान में म्योरपुर में 2 52, 258 बभनी में 92270 दुद्धी में 147909 चोपन में 247228 जिला मुख्यालय सादर में 238221 नगवा में 78811 चतरा में 91025 घोरावल में 240555 लाभार्थी 371613 राशन कार्डो के माध्यम से राशन प्राप्त कर रहे है जिसमे नगरीय राशन कार्ड धारक भी शामिल है।
पूर्ति निरीक्षक निर्मल सिंह ने सेल फोन पर बताया कि कोटेदार हड़ताल पर है अभी वितरण का तारीख तय नहीं है तारीख तय होने पर देखने की विकल्प क्या निकलता है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App