सोनभद्र

कोयला परियोजनाओ मे डकैती की योजना बना रहे दर्जनो आरोपी को कट्टा कारतूस के साथ दिनेश प्रकाश पांडेय ने किया गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र कोयला परियोजनाओ मे डकैती की योजना बना रहे दर्जनो आरोपी को कट्टा कारतूस के साथ दिनेश प्रकाश पांडेय ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा सघन चेकिंग के दैरान वांछित अभियुक्त व अवैध वस्तुओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी के निर्देशन मे शक्तिनगर एसएचओ दिनेश प्रकाश पांडेय के मार्गदर्शन मे एसआई मनीष द्विवेदी,एसआई सुधीर सिंह,एसआई महेन्द्र यादव सशस्त्र मय हमराही हेड कांस्टेबल जय प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल मुहम्मद ऐश खान,कांस्टेबल सत्यम राय,कांस्टेबल केवल कुमार,कांस्टेबल विनय, कांस्टेबल सुरेश यादव,कांस्टेबल सुलिन्दर यादव,कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार,कांस्टेबल अरविन्द कुमार के रवानाशुदा मय वाहन सरकारी वाहन गश्त चेकिंग के दौरान अम्बेडकर नगर बहदग्राम चिल्काटाड थाना शक्तिनगर के पास बजरिये मुखबिर की सूचना पर एनसीएल दुधीचुआ व एनसीएल खडिया की कोयले की खदानों में केबल व स्कैप की डकैती डालने की योजना बनाते हुए अभियुक्तगण 10 नफर अभियुक्त क्रमशः 1- सुरेश साकेत पुत्र बाबूनन्दन साकेत निवासी सुहिरा थाना माडा जनपद सिगंरौली म०प्र० उम्र करीब 34 वर्ष, 2- राम प्रकाश साकेत S/O गुरुदयाल साकेत R/O चुरीसानी PS माडा सिगरौली म0प्र0 उम्र करीब 30 वर्ष, 3- महेन्द्र साकेत S/O गुरुदयाल साकेत R/O चुरीसानी PS माडा सिगरौली म0प्र0 उम्र करीब 28 वर्ष, 4-जगनरायन साकेत S/O लहुरमन साकेत R/O सुहिरा PS माडा सिंगरौली म0प्र0 उम्र करीब 35 वर्ष, 5-सुनील कुमार बियार S/O रामाधनी वियार R/O चितरवई कला PS बैढन सिंगरौली म०प्र० उम्र करीब 28 वर्ष, 6- अशोक नामदेव पुत्र S/O राजेन्द्र प्रसाद
नामदेव R/O चितरवई कला PS बैढन सिगरौली म०प्र० उम्र करीब 30 वर्ष, 7 विनय कुमार साकेत S/O गुरु दयाल साकेत R/O चूटी सानी PS माडां सिगरौली म०प्र० उम्र करीब 24 वर्ष, 8- बंशमणि रावत S/O गोल्हई रावत R/O कतरिहार PS चितरंगी सिगरौली म0प्र0 उम्र करीब 30 वर्ष, 9- नाम छोटू साकेत S/O शंकर साकेत R/O चितरवई कला PS बैढन सिगरौली म0प्र0 उम्र करीब 27 वर्ष, 10-नाम गुड्डू बियार S/O देवान बियार R/O चितरवई कला PS बैढन सिगरौली उम्र करीब 28 वर्ष के को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के पास से बरामद दो अदद देशी तमंचा 315 बोर, चार अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद देशी तंमचा 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद कुल्हाडी, 01 अदद राड लोहे की, एक अदद हेक्सा मशीन मय ब्लेड लगी व 06 अदद हेक्सा ब्लेड, 05 अदद मोबाईल व कुल 2730 रुपया के साथ बरामद करते हुये ग्राम अम्बेडकरनगर के पास से समय करीब समय 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया। आधा दर्जन आरोपी रात्रि में अधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गये जो क्रमशः 1- गुड्डू साकेत S/O लहुरमन R/O सुहिरा टोला गुदरी खोली PS मांडा सिगरौली म0प्र0, 2-सपना साकेत S/O राम जनम R/O सुहिरा PS माड़ा सिगरौली म0प्र0, 3- सपना के पिता राम जनम साकेत S/O अज्ञात निवासी सुहिरा PS माड़ा सिगरौली म0प्र0, 4-सपना के चाचा झुरई साकेत S/O अज्ञात निवासी सुहिरा PS माड़ा सिगरौली म0प्र0, 5-सपना के चाचा हंसलाल साकेत S/O अज्ञात निवासी सुहिरा PS माड़ा सिगरौली म0प्र0, 6-रंगीला वर्मा उर्फ गुड्डू S/O अज्ञात R/O दुद्धीचुआ PS शक्तिनगर सोनभद्र, 7-छोटे लाल साकेत S/O लहुरमन RO सुहिरा PS माड़ा
म0प्र0, 8- लल्लू साकेत S/O अज्ञात R/O बडोखर PS बरगवां सिगरौली म०प्र० जिसके सम्बन्ध में फर्द बरामदगी व माल बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर आईपीसी की धारा 399, 402 3/25 आयुध अधि) मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हम लोग एनसीएल के विभिन्न परियोजनाओं से केबल, स्कैप तथा अन्य लोहे की कीमती वस्तुओं को चुराकर अम्बेडकर नगर स्थित राजाराम कबाडी की दुकान में बैठे मुन्शी अशोक को सभी सामान बेच देते है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में “सुरक्षा एवं सुशासन” कार्यक्रम, गोद भराई व अन्नप्राशन का आयोजन जर्जर हो चुकी बख्रिहवा बीजपुर मार्ग को लेकर उपमुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ-एनएसपीसीएल ने किया रिहंद परियोजना का दौरा किया वी मार्ट पुल मुर्द्धवा से खारपाथर मोड़ तक दोनों तरफ पटरियों का होगा सुंदरीकरण तीन वर्षीय बच्चे की बाउली में डूबने से मौत , घर मे मचा कोहराम रसोई गैस की कालाबाजारी पर भाकपा का प्रहार, आम जनता को राहत दिलाने की मांग पाही पर सोने गए अधेड़ ने सल्फास खाकर दी जान परिवार में कोहराम नाबालिग बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी को कमल नयन दुबे ने भेजा सलाखो के पीछे बाइक के धक्के से पैदल जा रहे वृद्ध की दर्दनाक मौत छह माह से खराब हैंडपंप, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण; शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत
Download App