सोनभद्र

राखी ओवरलोड़ हाइवा बस्ती में हुआ टेड़ा लगा जाम बैढन बीजपुर मार्ग बन्द

बीजपुर/सोनभद्र(रामजियावन गुप्ता)

एनटीपीसी रिहन्द के राखी बंधे से ओवरलोड़ हाइवा शुक्रवार दोपहर में पुनर्वास बस्ती में पलट गया जिसके कारण बैढन बीजपुर सड़क मार्ग पर फिर एक बार जाम लग गया।बताया जाता है कि ओवरलोड़ के कारण बस्ती में आयेदिन हाइवा और ट्रक पलट रहे हैं या फिर खराब होने से आवागमन बाधित हो रहा है गनीमत यह है कि ऐसे हादसे में कोई अप्रिय घटना अभी तक नही हुई है। बताया गया कि हाइवा सिंगल सड़क में बस्ती से जा रहा था कि इसी बीच सड़क से पटरी पर उतर गया और दलदल जमीन के कारण धंसने लगा ग्रामीणों की नज़र जब पड़ी तो तत्काल बल्ली और रॉड लगा कर किसी तरह पूरा पलटने से रोका गया है अंदाजा लगाया गया कि सम्भवतः ओवरलोड़ के कारण अगर हाइवा पलटी खाती है तो बिजली का पोल टूटेगा जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।बताते चलें कि ओवरलोड़ राख परिवहन का खामियाजा ग्रामीण और बस्ती के लोग झेल रहे हैं खुले वाहनों से राख परिवहन के कारण वायु प्रदूषण और आयेदिन जाम से लोगबाग त्रस्त हो गए है। लोगों ने जिलाधिकारी से तत्काल ओवरलोड पर कार्रवाई की माँग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार