सोनभद्र

जमीनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट,कई घायल

बीजपुर/सोनभद्र(रामजियावन गुप्ता)

थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव के टोला टेढ़ी नवन में गुरुवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ मारपीट के बाद एक पक्ष तहरीर लेकर थाने जा रहा था जिससे खफा दूसरा पक्ष मारुती बैन से चार पांच लोगों को लेकर लाठी डंडा से लैस बीजपुर जा पहुँचा और पुलिस स्टेशन पहुँचने से पहले ही घेर कर प्रथम पक्ष के तीन लोगों पर जमकर लाठी डंडा और इट पत्थल बरसाए थाना से चंद कदम की दूरी पर रेणुकोट बीजपुर सड़क मार्ग थोड़ी देर के लिए रणभूमि बन गया बस्ती के इकठ्ठा सैकड़ों लोग मौके पर तमाशबीन बने रहे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी को पकड़ कर थाने लायी। बताया गया कि इस मारपीट में चार से पांच लोगों सहित एक महिला को गम्भीर चोट आई है। पुलिस ने सबसे पहले सभी को सीएचसी म्योरपुर भेज कर दवा इलाज कराया उसके बाद विधिक कार्रवाई कर मारपीट में शामिल आठ लोगों को सम्बन्धित धारा में चालान कर दिया। प्रथम पक्ष रामनरेश की तहरीर पर सुनील कुमार,अखिलेश कुमार,अंजनी कुमार, कौशिल्या देवी वहीं दूसरे पक्ष से अंजनी कुमार की तहरीर पर राजेश कुमार,बृजेश कुमार, दिनेश कुमार,सन्तोष कुमार के खिलाफ धारा 323,504,506 के तहत पुलिस केश दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताया गया कि मारपीट में गम्भीर रूप से घायल केशकुंअर का एक हाथ मे फ़्रैक्चर है और उसके सिर में कई टांका लगा है जिसको चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इसबाबत प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने कहा कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है जाँच की जारही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार