सोनभद्र

झारखंड मे नक्सली घटना के मद्देनजर विंडमगंज झारखंड सीमा पर जंगलों मे क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने चलाया सर्च व काम्बिंग आपरेशन

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) झारखंड मे नक्सली घटना के मद्देनजर विंडमगंज झारखंड सीमा पर जंगलों मे क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने चलाया सर्च व काम्बिंग आपरेशन। झारखंड में नक्सली घटना के बाद सोनभद्र की पुलिस अलर्ट मोड मे है। प्रदीप सिंह चंदेल ने नक्सली संचलन की टोह लेने के लिये भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवानो के साथ विंडमगंज बरखोहरा के जंगलो मे पैदल गश्त किया।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के दिशा निर्देशन में अपराधिक गतिविधियों एवं नक्सली घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर यह कारवाई किया गया। पड़ोसी प्रांत झारखंड से सटे इलाके में नक्सली संचलन की संभावनाओं को देखते हुये जनपद अपने इलाके को लेकर काफी अलर्ट है। इस कड़ी में पुलिस के जवानो ने अपराधियो के मंसूबे पर पानी फेरने के लिए दुरूह क्षेत्र के इलाके में अपनी चहल कदमी बढ़ा दिए है।
बीहड़ में आबाद आबादी को प्रदीप सिंह चंदेल ने सुरक्षा का पूर्ण भरोसा देते हुए उनसे अपील किया कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के इलाके में आवाजाही पर पैनी नजर रखने के साथ उनके गतिविधियों पर ध्यान दे। यदि उन्हे लगे कि मामला संदिग्ध है तो तत्काल इसकी सूचना अवश्य पहुचाये जिससे समय रहते उन पर अंकुश लगाया जा सके।

प्रदीप सिंह चंदेल ने जन चौपाल के जरिये लोगों की समस्या से भी रूबरू हुए। उसके निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि पुलिस सदैव उनके साथ है। किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को तत्काल अवगत करायें। जिससे आपकी समस्याओं के निदान हेतु पुलिस द्वारा स्वयं एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण के सहयोग से समस्या का समाधान कराया जा सके। सूचना देने वालों का नाम व पता गोपनीय रखा जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार