सोनभद्र

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न

अनपरा/सोनभद्र बर्फीली रात और शिशिर के प्रकंपन में खचाखच ,भरे श्रोताओं के बीच हिंदी विकास समिति अनपरा द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन अमिट छाप छोड़ गया। परंपरागत रूप से समिति द्वारा वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव को गणेश शंकर विद्यार्थी शिखर सम्मान और वरिष्ठ साहित्यकार उग्र भूमि एवं नागार्जुन परंपरा के सिद्धहस्थ कवि एवं एनटीपीसी शक्तिनगर के वरिष्ठ राजभाषा प्रबंधक डॉक्टर ओमप्रकाश को नागार्जुन शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।अनपरा तापीय परियोजना का भव्य प्रेक्षगृह जननायकों अधिकारियों सामाजिक सरोकारों से जुड़े समाज सेवियों एवं सुधी श्रोताओं की करतल ध्वनि एवं ठहाकों से रात्रि 9:00 बजे से उषा काल तक गूँजता रहा।मुख्य अतिथि इं आर सी श्रीवास्तव मुख्य महाप्रबंधक अनपरा तापीय परियोजना, इं आरके अग्रवाल महाप्रबंधक द तापीय परियोजना, इं दूधनाथ यादव महाप्रबंधक अ तापीय परियोजना, विश्राम प्रसाद बैसवार अध्यक्ष नगर पंचायत अनपरा,विजय शंकर चतुर्वेदी अध्यक्ष प्रेस क्लब सोनभद्र एवं मीनाक्षी श्रीवास्तव अध्यक्षा ज्योति पुंज महिला अनपरा व सचिव अभिलाष यादव द्वारा वीडावादिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रीय कवि कमलेश राजहंस के जादुई संचालन में गीतों की मल्लिका लखनऊ से पधारी सुफलता त्रिपाठी की वाणी वंदना ‘सप्त स्वर साधिका नेह की राधिका के लिए हर सुमन का नमन हो गया, ने श्रोताओं को भक्ति रस में शराबोर कर दिया वाणी वंदना के बाद ठहाकों के बेताज बादशाह टीवी फेमलाफ्टर बीना मध्य प्रदेश से पधारे सुनील समैया ने प्रथम पायदान पर ही श्रोताओं को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया सुनील समैया के बाद वाराणसी से पधारी गीत गंगोत्री विभा शुक्ला की गीतों ने लोगों के हृदय की धड़कनों में स्थान बनाया ‘कान्हा जी तेरी याद में हद से गुजर गए जीती हूं तुम्हें देखकर तुझ पर ही मर गए।तेरी नजर का तीर जो यह मुझ पर चल गया आंखों की झील में बड़े गहरे उतर गए, विभा शुक्ला के बाद विश्व विख्यात हास्यरस अवतार धार मध्य प्रदेश से पधारे जानी बैरागी के चिरपरचित अंदाज पर श्रोता हंसते-हंसते लोटपोट ही नहीं हुई बल्कि सामाजिक विद्रूषताओं पर किए गए उनके अंदाज ने श्रोताओं को सोचने के लिए मजबूर कर दिया ‘बुझ ही नहीं सकती है आग मेरा वादा है क्योंकि यह लगी हुई कम और फैलाई हुई ज्यादा है, जानी बैरागी के बाद मैनपुरी से पधारे अंतरराष्ट्रीय गीत गंधर्व बलराम श्रीवास्तव ने अपने गीतों और मुक्तकों से खूब तालियां बटोरी ‘मिलकर हां में हां जीवन जिया तो क्या जिया तुमने किसी से छीन कर अमृत पिया तो क्या पिया तुमने,बलराम श्रीवास्तव के बाद पन्ना से पधारे देश के वरिष्ठ व्यंगकार संतोष चनपुरिया द्वारा छोड़े गए व्यंगवाण नस्तर की तरह चूभे और मरहम की तरह राहत पहुंचाये। ‘सुबह की शांति वार्ता के चीफ गेस्ट थे वे जो रात भर दंगाइयों के साथ रहे खैरियत पूछ रहे हो तो बता देते हैं हम वह बकरे हैं जो कसाइयों के साथ रहे, श्री चनपुरिया के बाद स्वर कोकिला सुफलता त्रिपाठी के मुक्तको और गीतों ने जहां श्रोताओं को आह्लादित किया वहीं उनके द्वारा प्रस्तुत सीता बनवास बिरह बेदना पर गीत ने लोगों की आंखों को अश्रुपूरित कर दिया ‘राम तुम्हारी अवधपुरी में मैं ना वापस आऊंगी। सुफलता त्रिपाठी के बाद शिक्षाविद प्रखर कबीर डॉ अजय विक्रम सिंह की कविताओं ने लोगों के दिलों में पैठकर चिंतन का एहसास कराया ‘दिल में प्यार रख जिंदा वही बचता है जो देश के खातिर वही इतिहास रचता है, अजय विक्रम सिंह के बाद अपने राष्ट्रवाद के बल पर अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले संचालक कमलेश राजहंस ने श्रोताओ की मांग पर अपने कालजई अंदाज में काव्य-पाठ किया ‘मैंने उसे फूलों पर चलना सिखा दिया उसने मुझे सोलो पर चलना सिखा दिया। मजदूर की गैरत का दिया कैसे बुझेगा हालत ने तूफान में जलना सिखा दिया, अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार प्रखर कवि कलमकार डॉक्टर ओमप्रकाश ने अपनी संवेदना पर कविताओं से काव्य मंदिर पर कलश शिखर स्थापित किया ‘मैं मजदूर हूं मैं गली चौक चौराहा सड़क बस से लेकर रेल तक राशन की दुकान से राहत की अनगिनत कतार में हूं,इस अवसर पर कवि डॉक्टर अभय शंकर द्विवेदी, गजलकार इं जय नारायण गौतम राष्ट्रवाद के प्रखर कवि इं एलबी यादव ने भी काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन हिंदी विकास समिति के अध्यक्ष इं विनोद कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष इं भारत यादव वरिष्ठ उपाध्याय इं पवन तिवारी उपाध्यक्ष इं प्रवीण वर्मा इं संजय कुमार डॉ अजय विक्रम सिंह सचिव आर एन तिवारी उप सचिव इं के के पांडे सह सचिव प्रभात पाठक कोषाध्यक्ष अजय द्विवेदी सांस्कृतिक सचिव, वरिष्ट पत्रकार आर पी सिंह संयुक्त सचिव अभय शंकर द्विवेदी लेखानिरीक्षक अभय केसरवानी प्रचार सचिव शुभम गुप्ता नागेश रस्तोगी मुख्य संयोजक कमलेश राजन संयोजक इं एसपी यादव इं एलबी यादव इं आरपी मल्ल इ महेंद्र सिंह इं उमेश पांडेय,दिलीप मिश्रा के अतुलनीय सहयोग से संपन्न हुआ सम्मान समारोह का बेहतरीन संचालन एवं आभार संस्था के सचिव रंगनाथ तिवारी ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता,सरयूग वैसवार प्रमोद शुक्ला (बाबा)जायसवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकाश जायसवाल,युवा नेता धर्मेंद्र गुप्ता,कुंदन सिंह,आशीष मिश्रा बागी, संजय दुबेदी,चंद्रमोली मिश्रा,दरोगा देव यादव,रोशन शर्मा,अशोक गोयल,उमेश सिंह,संजय पन्ना,विक्रम सिंह,जे पी सिंह,अरमान खान, नौशाद अंसारी, सहितआसपास के भारी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा की अप्रैल रैंकिंग जारी, कोन ब्लाक अव्वल, नगवां व राबर्ट्सगंज टाप 3 मे शामिल एनटीपीसी रिहंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026- स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन नशे के सौदागरो पे चला अनपरा शक्तिनगर पुलिस का डंडा 27 लाख की अवैध संपत्ति किया अभिग्रहित प्रीपेड स्मार्ट मीटर संयोजन की अनिवार्यता समाप्त जनता के जन संघर्ष की जीत - भाकपा चोपन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार पिपरी नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न आंधी तूफान का कहर 3 दिन से अंधेरे में डूबा कोन शाम तक बिजली बहाली की उम्मीद बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने ... पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
Download App