सोनभद्र

लोगो ने किया चक्काजाम

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के हरना कछार गांव कल हुए पिकअप के धक्के से मारे वृद्ध के मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुये आज शाम 4बजे शव रखकर विंडमगंज दुद्धी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया ,बाद में पुलिस के समझाने और वाहन स्वामी का नाम एफ आई आर में दर्ज करने की बात पर सहमत होने पर चक्का जाम समाप्त हुआ। किसान एक पिकअप की चपेट में आने से हरना कछार ग्राम पंचायत निवासी रामकेश गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र लेकर गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी जिसे पुलिस ने इस मामले में पिकअप व एक व्यक्ति को हिरासत मकर शव को पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुद्धी भेजा था। आज अंत परीक्षण के बाद मृतक के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने शव को हरनाकछार ग्राम पंचायत के दशरथ मोड तिराहे पर रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। मृतक का पुत्र संजय गुप्ता समेत ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस पैसा लेकर आरोपी वाहन स्वामी को बचाने का काम कर रही है तथा थाने पर दिए प्रार्थना पत्र के तहत एफआईआर में पिकअप पर सवार पल्लेदार लोटन पुत्र रामदुलार सोनी को सिर्फ गिरफ्तार की है तथा वाहन स्वामी चंद्रशेखर यादव पुत्र मनमोहन यादव उर्फ सुखारी यादव की गिरफ्तारी नहीं की गई और ना ही उसका नाम फिर में दर्ज किया गया पुलिस के खिलाफ लोग जमकर नारेबाजी करने लगे मौके की नजाकत को देखते हुए इंस्पेक्टर दूध्दी नागेंद्र सिंह थाना अध्यक्ष विण्ढमगंज श्याम बिहारी ने चक्का जाम कर रहे परिजन व ग्रामीणों से वार्ता के क्रम में कहा कि वाहन स्वामी का नाम फिर में दर्ज किया जाएगा तथा उसकी भी गिरफ्तारी होगी तब जाकर परिजन व प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने शांत हुए वह शव को सड़क से हटकर दास संस्कार के लिए ले गए प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी डोमन गुप्ता मुन्ना यादव संजय यादव वीरेंद्र गुप्ता उमेश यादव कैलाश शर्मा रामाधार गुप्ता रंजन गुप्ता सुरेंद्र संजय यादव महेंद्र गुप्ता मुंशी रवानी मनोज गुप्ता सहित दर्जनों महिलाओं के साथ-साथ सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पिपरी नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न आंधी तूफान का कहर 3 दिन से अंधेरे में डूबा कोन शाम तक बिजली बहाली की उम्मीद बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने ... पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ
Download App