सोनभद्र

आदर्श महाविद्यालय सलखन में 65 छात्र छात्राओं को वितरण हुआ स्मार्टफोन

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) आदर्श महाविद्यालय सलखन मे बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजना उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत युवाओं को तकनीकी सहायता हेतु टैबलेट स्मार्टफोन के निःशुल्क वितरण के तहत द्वितीय चरण में 65 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया । स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य उत्तरा त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह, महाविद्यालय के संस्थापक वकील अहमद, प्रबंधक रिजवान अहमद द्वारा दीप प्रज्जवलन कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गान गाया गया वहीं महाविद्यालय के प्रबंधक रिजवान अहमद द्वारा मुख्य अतिथि उत्तरा त्रिपाठी को बुके अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह को महाविद्यालय के संस्थापक वकील अहमद द्वारा अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय में पात्र छात्र छात्राओं को क्रमानुसार मुख्य अतिथि उत्तरा त्रिपाठी द्वारा अपने हाथों से 65 छात्र/छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया वहीं अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद देते हुए बच्चों को स्मार्टफोन की सही दिशा में प्रयोग करने की अपील की तथा मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का भी आवाहन किया उन्होंने बताया कि कोरोना काल जैसे भीषण महामारी में कुछ गरीब बच्चे आनलाइन क्लास नहीं ले पा रहे थे जिसके फल स्वरूप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की । कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मनोज चौबे ने किया।वहीं अन्त में आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य मुराद अहमद द्वारा आये हुए अतिथियों को धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राहुल पाण्डेय ,नीरज सिंह ,शकील अहमद,सुफियान अहमद, निखिल राय, व आर.आर. आईटीआई के प्रधानाचार्य सद्दाम कुरैशी, सुनील कुमार,अनील कुमार गुप्ता,मनुजेन्द्र पाण्डेय, बिन्दु कुमारी व सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आरंगपानी में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया रानी दुर्गावती का शहादत दिवस दुद्धी मे दो लाइब्रेरी हुआ सील रानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया मीतापुर नदी मे तीन युवक डूबे लोगो ने किया हंगामा कई थानो की फोर्स मौके पर ससुराल मे दम्पति की मौत से सनसनी पति पत्नी का मिला शव ट्रक ने मासूम को रौदा मौके पर ही दर्दनाक मौत संयुक्त टीम ने एमके व नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल किया सीज दो बाइकों की जोरदार टक्कर में युवक की मौत देवकुड़ में पेयजल संकट गहराया, कच्चे कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर आदिवासी परिवार समाजसेवी मनी शंकर राय ने डाला शहीद स्थल पर लगवाया वाटर कूलर राहगीरों को मिलेगा शीतल पेयजल
Download App