सोनभद्र

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली मंडल बाइक रैली

ओबरा/सोनभद्र (नीरज भाटिया) भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर संकुल से जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय के नेतृत्व में मंडल बाइक रैली निकाला। अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि मंडल सशक्तिकरण एवं केंद्र व राज्य की जनहित योजनाओं के निमित बाइक यात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं ने आज संदेश देने का काम किया। यह यात्रा अंबेडकर स्टेडियम से होते हुए हनुमान मंदिर तिराहे पर जाकर समाप्त हुई। सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हांथ में झण्डा लेकर भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में पुनः भाजपा के परचम को लहराने को लेकर जनादेश की अपील की। ताकि भारत देश विकसित देश में सर्वश्रेष्ठ पायदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खड़ा हो और हर भारतवासी अपने को गौरवान्वित महसूस करें, क्योंकि तकनीकी शिक्षा, सैन्य और प्रत्येक क्षेत्रो में अथाह शक्तियों को बढ़ाने का कार्य मोदी सरकार के नेतृत्व में बहुत तेजी से हुआ है। जिसके बदौलत पूरे विश्व में भारतवर्ष के नाम का डंका बज रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रमुख राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव के जन-जन तक लाभकारी योजनाओं को पहुंचने का काम कर रही है साथ ही यूथ विंग का रुझान सरकार के प्रति सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है परिणाम स्वरूप तीन राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने है।
बाइक यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राम निवास तोमर, मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता विजय शंकर यादव, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुखनंदन चौरसिया, आईटी सेल जिला संयोजक मनोज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, विजय पटेल, मंडल महामंत्री पवन मिश्रा, सुनील सिंह, आईटी विधान सभा संयोजक राजकुमार यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री पंकज गौतम, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री समीर माली, अमित मित्तल सभासद विकास सिंह, सभासद दशरथ शुक्ला,सभासद अनिल कुमार नीलू, सभासद राजू साहनी, सभासद आनन्द जायसवाल, नारायण मंडल, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, मंडल मंत्री रिजवान अहमद, विक्रम सिंह, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामलाल जायसवाल, महामंत्री रोहित पटेल, आशीष तिवारी, सूर्या यादव, अनीश सेठ, रोहित वाल्मीकि, आरपी शर्मा, गणेश केसरी, मुकेश पांडे, संजय सिंह, शेषनाथ गुप्ता, तरन गोयल, विनोद यादव, राजीव चौधरी, आनंद वर्मा, वीरेंद्र मित्तल, अरविंद तिवारी विभाश घटक, पूर्व पुस्तकालय मंत्री आकाश जायसवाल, नीरज पासवान इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पिपरी नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न आंधी तूफान का कहर 3 दिन से अंधेरे में डूबा कोन शाम तक बिजली बहाली की उम्मीद बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने ... पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ
Download App