सोनभद्र

देव दीपावली पर हजारों दीपों की जगमगाहट से गुलजार हुआ बजरंग सरोवर छठ घाट

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के समीप स्थित छठ घाट पर सोमवार को प्रकाश पर्व देव दीपावली पर जय बजरंग सेवा समिति के अगुवाई में घाट पर 11 हजार दीप जलाया गया।जिससे पूरा मंदिर घाट आलौकिक रूप से प्रकाश माय हो गया ।इसके पूर्व घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।रंगोली में कस्बे की किशोरियों और विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया

और एक से बढ़ कर एक रंगोली बना कर दर्शकों का मन मोह लिया।दुद्धी विधायक राम दुलार सिंह,ब्लॉक प्रमुख मान सिंह समिति के अध्यक्ष गणेश जायसवाल,ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल सहित कस्बे के गणमान्य लोगो ने रंगोली प्रतियोगिता में बनाए गए रंगोली का अवलोकन किया। विधायक श्री गोंड ने कहा कि प्रतियोगिता से कला और कलाकारों में निखार आता है।म्योरपुर क्षेत्र के लिए

समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की उन्होंने प्रसंसा की।रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस दौरान सुंदर काण्ड का पाठ किया गया। हनुमान जी की भव्य झांकी निकाली गई जिसमें भक्त डीजे की धुन पर झुमते नजर आए।और जमकर आतिशबाजी की गई इसके बाद जय बजरंग सेवा समिति द्वारा विशाल

भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।मौके पर अमित रावत,सुरेश केशरी, पंकज सिंह, सुजीत अग्रहरि, अंकित जायसवाल, प्रवीण अग्रहरी, दीपक अग्रहरी, अमित जायसवाल, भोलु जायसवाल, मनोज जायसवाल,उज्जवल जायसवाल, शुभम अग्रहरी, अंकित,सुधीर कुमार,प्रभात सहित हिंडाल्को जन सेवा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार