सोनभद्र

जर्जर सम्पर्क मार्ग के मरम्मत की मांग

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के खैराही,किरवानी,रन टोला के ग्रमीणों को मुख्य मार्ग मुर्ध्वा बीजपुर मार्ग तक जोड़ने वाला संपर्क मार्ग मरम्मत के अभाव में जर्जर,गड्ढा युक्त जानलेवा बन चुका है,ग्रामीणों की माने तो इस मार्ग का निर्माण वर्ष 1996 में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया गया था ।निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी कर निर्मित यह मार्ग निर्माण के वर्ष भर के अंदर ही गड्ढा युक्त हो गया,जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई,बावजूद इसके इस मार्ग की सुधि नही ली गयी,ग्रामीण लगातार मार्ग के मरम्मत की मांग करते रहे जिसकी अनसुनी होने के कारण वर्तमान समय मे यह मार्ग अति जर्जर,गड्ढा युक्त हो ग्रामीणों को चोटिल कर रहा है,ओबरा विधान सभा क्षेत्र के इस गांव में चुनाव प्रचार के लिए आये विधायक व समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ को भी ग्रामीणों ने इस मार्ग को दिखाया तथा मरम्मत कराने का निवेदन किया था,उन्होंने आश्वासन भी दिया था जो अब तक नही हो सका,ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए निर्माण कराए जाने की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात