सोनभद्र

देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से सजेगा हनुमान मंदिर घाट

रंगोली प्रतियोगिता के साथ सुंदर काण्ड तथा भव्य भण्डारे का होगा आयोजन।

म्योरपुर सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के पास बजरंग सरोवर घाट पर आगामी देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से जगमगाहट होगी, रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन के साथ सुंदर कांड का पाठ कराया जाएगा।बुधवार की देर शाम जय बजरंग सेवा समिति की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया।

समिति के अध्यक्ष गणेश जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष अंकित जायसवाल ने बताया कि बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि सोमवार तारीख 27 नवंबर को सुबह 9 बजे से रंगोली प्रतियोगिता,दोपहर बाद तीन बजे से सुंदर काण्ड और शाम साढ़े पांच बजे 11 हजार दीपों से घाट जगमगाएगा तथा भव्य भंडारा सायं 6 बजे से आरम्भ होगा। बैठक में उपाध्यक्ष हरदीप सिंह,अमित रावत,सुरेश केशरी, पंकज सिंह, सुजीत अग्रहरी, कोषाध्यक्ष अंकित जायसवाल, महामंत्री प्रवीण अग्रहरी, मंत्री इम्तियाज आलम, संदीप, विकास अग्रहरि, दीपक अग्रहरी, व्यवस्थापक अमित जायसवाल, भोलु जायसवाल, मनोज जायसवाल,उज्जवल जायसवाल, शुभम अग्रहरी, आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App