सोनभद्र

कर्मचारी इंटर कालेज मे प्रबंध समिति चुनाव मामले मे रेलवे ने विद्यालय में चस्पा किया नोटिस

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन नगर पंचायत मे स्थित रेल कर्मचारी इंटर कालेज के प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर दिन प्रतिदिन मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेल कर्मचारी इंटर कालेज मे प्रबंध समिति के चुनाव की तिथि माह नवंबर 26 नियत की गयी थी,
रेलवे द्वारा उक्त समिति के बायलाज व सदस्यों के सूची की मांग चिट फंड सोसायटी से की गयी। सूची व बायलाज के अनुसार रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त समिति 1965.66 मे रेल कर्मचारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नाम से रेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पंजीकृत कराई गयी है जिसमे साफ साफ लिखा है कि उक्त समिति मे केवल रेल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ही पदाधिकारी व सदस्य हो सकते है। परन्तु 1987 ..88 मे कुट रचित तरीके से कागजो मे हेरा फेरी करके रेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को समिति से हटाकर कुछ व्यक्तियों का प्रवेश हो गया जिसके प्रबंधक व्यासमुनी पाण्डेय उक्त समय से बने हुए है, जब कि उक्त समिति के 12 पदाधिकारी व सदस्यों मे एक भी रेल विभाग मे एम्प्लाइज नही है। जैसे ही यह खबर रेल विभाग के उच्चाधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। रेल विभाग के अधिकारी तत्काल अपने बायलाज को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुँच कर नियमानुसार व्यवस्था बहाल करने व कुट रचना मे शामिल प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किए। उक्त विद्यालय हाई स्कूल तक वित्त पोषित व इंटर मीडियट वित्त विहीन संचालिय होता है। इसी कड़ी में आज रेलवे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा रेल कर्मचारी इण्टर कॉलेज विद्यालय में नोटिस चस्पा किया गया और बताया गया की अगर विद्यालय को किये हुए कब्जा करने वाले ब्यक्ति अगर नहीं हटते है तो आगे अपने उच्य अधिकारियों के निर्देशन में कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन