सोनभद्र

मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गुरमा,सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता)

जय प्रकाश सेवा संस्थान द्वारा संचालित स्थानीय जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में ‘मतदाता जागरूकता कार्यक्रम’ के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को मतदाता के अधिकार एवं महत्व के विषय में बताते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर(स्वीप)सोनभद्र अमर सिंह एवं एस एन कनौजिया ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने प्रभावी शिक्षण और प्रेरण के द्वारा 01-01-2024 तक 18 वर्ष की आयु वाले और अब तक मतदाता सूची में छूटे गए नामों को जोड़ने के लिए अपने नजदीकी पोलिंग बूथ से फार्म 6 को भरकर आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ जमा करने को कहा साथ ही विद्यार्थियों को अपने घर और मुहल्ले के लोगों को बिना किसी भय और प्रलोभन के अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा साथ ही “लालच से ना नोट से – चोट करेंगे वोट से” का नारा भी दिया और विद्यार्थियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी होली पर्व को लेकर कोन कस्बे में पुलिस की सख्ती, पैदल गश्त व सघन चेकिंग
Download App