सोनभद्र

सीआईएसएफ कमांडेंड जोगराज व प्रिसिपल को किया गया सम्मानित

अनपरा/सोनभद्र। अनपरा सहित सोनभद्र भर में आयोजित पावन खिंड दौड़ को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग देने वाले प्रबुद्धजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।पावन खिंड दौड़ में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चे हाथों में तख्त लेकर भारत माता की जय जय भवानी जय शिवाजी हर हर महादेव,भारत की दौड़ – पावन खिंड दौड़ के नारा के साथ हम दौड़ेंगे देश के लिए इस उद्देश्य से दौड़ लगाई जिसकी गूंज पूरे सोनभद्र में ऐतिहासिक बनी।बताते चले कि शहीद उद्यान ट्रस्ट सोनभद्र के चेयरमैन विजय शंकर चतुर्वेदी एवं क्रीङा भारती काशी प्रान्त के प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव के द्वारा अपने संयोजक आर पी सिंह ,संजय द्विवेदी ,चंद्रमौलि मिश्रा एवं अजय द्विवेदी के सराहनीय सहयोग से छत्रपति शिवाजी के आजादी के 350 वी राज्य अभिषेक के पावन अवसर पर सोनभद्र जनपद में आयोजित पावन खिंड दौड़ को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग देने वाले प्रबुद्धजनों में हिंडाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह,अवधूत भगवान राम महाविद्यालय के प्रिसिपल अजय विक्रम सिंह ,सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल फादर सुनील नरोहा,सी आई एस एफ कमाण्डेन्ट जोगराज को अंग वस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।साथ ही आगामी होने वाले एतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले टाप 3 छात्र छात्रों को सहित प्रिसिपल प्रबंधन को भी आमंत्रण दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन