सोनभद्र

देवेंद्र प्रताप सिंह ने वध हेतु ले जा रहे डेढ़ दर्जन गोवंश बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) देवेंद्र प्रताप सिंह ने वध हेतु ले जा रहे डेढ़ दर्जन गोवंश बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार ।पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में दिनांक 15.11.2023 को थाना करमा पुलिस टीम द्वारा ग्राम पगिया थाना क्षेत्र करमा जनपद सोनभद्र से वध हेतु ले जा रहे 18 राशि गोवंश की बरामदगी की गयी एवं मौके से 01 नफर अभियुक्त आजाद पुत्र जौवाद अली निवासी ग्राम पगिया थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं अपने साथी छोटू यादव पुत्र रामवृक्ष यादव व लालू यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासीगण ग्राम पगिया थाना करमा जनपद सोनभद्र के साथ इन गोवंशो को करमा क्षेत्र पार कराकर सुकृत के जंगल में ले जा रहे थे जहाँ लालू के सम्पर्क के कसाई जो बिहार के है इस गोवंशों को लादकर वध करने के लिए बंगाल ले जाते है । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-115/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम 01. आजाद पुत्र जौवाद अली निवासी ग्राम पगिया थाना करमा, सोनभद्र 2- छोटू यादव पुत्र रामवृक्ष यादव निवासी ग्राम पगिया थाना करमा जनपद सोनभद्र, 3. लालू यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी ग्राम पगिया थाना करमा, सोनभद्र के विरुद्ध पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण
1. वध हेतु ले जा रहे 18 राशि गोवंश बरामद ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0-115/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनिय थाना करमा जनपद सोनभद्र ।

बरामदगी गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र ।
2. व0उ0नि0 आशीष कुमार सिंह, थाना करमा जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 कौशलेश सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 दीपक पटेल, थाना करमा जनपद सोनभद्र ।
5. का0 रामभुवन कुशवाहा, थाना करमा जनपद सोनभद्र ।
6. का0 सरोज संजय, थाना करमा जनपद सोनभद्र ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App