सोनभद्र

नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाल कर किया गया जागरुक

विंढमगंज /सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के बुटवेढवा और धरती डोलवा में नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई। , अम्बेडकर भवन से पुरे गांव में रैली निकाली गई और नारे लगाए गए दारू पीना बंद करो, दारू बनाना बंद करो नशा छोड़ो परिवार बचाओं, नशा छोड़ो सुखी जीवन पाओ के साथ नारे लगाए गए। जिसमें धरतीडोलवा के प्रधान सुरेंद्र कुमार पासवान,आजाद समाज पार्टी के अमरेश भारती,बुटवेढवा प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता विंढमगंज थाना प्रभारी श्याम बिहारी दलबल सहित ग्रामीणों ने रैली में भागेदारी की। अमरेश भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा शरीर स्वस्थ है तो दिमाग स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं कि गांव में युवा से लेकर बुजुर्ग नशे के शिकार हैं। नशे के कारण लोगों में कैंसर, गले की बीमारी, दमा, फेफड़ों आदि की बीमारी घर कर रही है। रैली के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहे हैं। नशा नाश का दूसरा नाम है। प्रधान सुरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए गांवों में रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। रैली में संजय गुप्ता सुरेंद्र कुमार अमरेश कुमार नंदलाल, प्रसून रजनीकांत बाबूलाल गांगुली कृष्ण कुमार संजय घनश्‍याम सुरेश, वीरेंद्र उमाशंकर ,अजय ,रघुनाथ , ओम रावत,अजय गुप्ता,बलराम घनश्‍याम ,अशोक ,प्रदुम्न ,आदित्य दिलीप ,सचिन ,गीता देवी ,अमरावती देवी ,मुन्नी देवी, रूबी देवी ,कालिया देवी ,शकुंतला देवी ,कौशल्या देवी रूपमणि देवी, माया देवी, सोनिया देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App