सोनभद्र

डीसीएम मे लदा 70 लाख शराब के साथ दो गिरफ्तार

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) अवैध शराब तस्करी पर लगातार रोक लगाने के क्रम मे सोनभद्र पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा एक डीसीएम ट्रक में लोड 794 पेटी में 21432 बोतलों में 7074 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये) बरामद कर दो अन्तरप्रांतीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये गये प्रहारक अभियान की निरन्तरता में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस व थाना चोपन एवं आबकारी विभाग द्वारा तैयार किये गये प्रभावी एवं अचूक आसूचना संजाल द्वारा प्राप्त इनपुट से मंगलवार को त्वरित कार्यवाही करते हुए करीब साढ़े सात बजे वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बजरंग ढाबा सलखन (चोपन) के सामने खड़े एक अदद डीसीएम ट्रक फर्जी नंबर प्लेट संख्या PB 06BE2011 में लोड 794 पेटी में कुल 7074 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब सर नेवी क्लब ब्लू प्रीमियम ब्लेण्डेड व्हिस्की (कुल शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये) की बरामदगी कर ट्रक चालक सहित 2 नफर अन्तर्राज्जीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 256/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि हम श्रीराम एग्रीवेंचर प्रा.लि. सतपुली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड से यह शराब लोड कराकर मेसर्स मैजेस्टिक बोंडेड वेयर हाउस, बंदरदेवा अरूणाचल प्रदेश के लिए इन्वाइस तैयार कर दिया है परन्तु हम लोगों को यह शराब झारखण्ड के रांची शहर तक पहुंचाना था जहां इन्हे बाजार में दोगुने दामों पर बेचा जाता है। पहले भी हम लोग ये काम कई बार कर चुके हैं। वाहन स्वामी का नाम गुरूदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह ग्राम अलावा वाला पोस्ट- तालवन्डी, रामाडेरा, बाबा नानक, गुरूदासपुर पंजाब है जिसने इस समय गाड़ी पर लगी फर्जी नंबर प्लेट PB06BE2011 को लगाकर जाने के लिए बताया था, वाहन का असली नंबर PB06BC2011 है।

गिरफ्तार आरोपी

1. गुरमुख सिंह उर्फ दीदार सिंह पुत्र अजाब सिंह निवासी- पराचा, थाना फतेहगढ़ चूड़िया जिला गुरदासपुर पंजाब उम्र लगभग 57 वर्ष (वाहन चालक) ।

2. शिवम कश्यप पुत्र गंगा राम, निवासी रामपुर नवदिया, थाना-खुदागंज, जिला शाहजहाँपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष।

फरार आरोपी

1. गुरुदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह ग्राम अलावा वाला पोस्ट- तालवन्डी, रामाडेरा, बाबा नानक, गुरुदासपुर पंजाब (वाहन स्वामी)

2. नाम पता अज्ञात

3. मेसर्स मैजेस्टिक बॉडेड वेयर हाउस, बंदरदेवा अरुणाचल प्रदेश का मालिक नाम पता अज्ञात

गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम

01. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

102. निरीक्षक राजेश सिंह प्रभारी एसओजी सर्विलांस जनपद सोनभद्र ।

03. निरीक्षक आबकारी रोहित कुमार जनपद सोनभद्र।

04. 30नि0 परमानन्द यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

05. हे0का0 अमर सिंह स्वाट, हे0का0 सतीश सिंह पटेल, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, का० रितेश पटेल, का) अजीत

कुमार यादव, का0 प्रेमप्रकाश चौरसिया स्वाट/ एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।

06.०० सौरभ राय, हे०का० प्रकाश सिंह, का० अमित सिंह सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र।

07. आयकारी सिपाही आशीष कुमार यादव जनपद सोनभद्र।

O8. हे०का केवल प्रसाद, हे०का रूद्रकांत यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रु0-20,000/- के नगद पुरस्कार

से परस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे सोन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान सोन संगम की तरफ से कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन कि... डीएपी रैंकिंग में लगातार तीसरी बार अव्वल रहा कोन बभनी ने आठवें से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये हवा हवाई सीएचसी चोपन खुद हुआ बीमार डीएम ने किया पर्यावरण बैंक अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश मुख्यमंत्री आवास योजना: 42 को मिला स्वीकृति पत्र, 31 परिवारों को सौंपी गई पक्के घर की चाबी रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन
Download App