सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक डा0, यशवीर सिंह ने दीपावली मे वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को मिठाई फल वितरित कर बाटा खुशिया

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

दीपावली त्यैहार के पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र यशवीर सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत वृद्धा आश्रम में जाकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ उत्साहपूर्वक दीपावली के त्यैहार को मनाया गया। इस दौरान बुजुर्गों के रहन-सहन के विषय में पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई तथा बुजुर्गों को मिष्ठान, फल आदि वितरित कर बुजुर्गों के साथ फूलझड़ी पटाखा जलाकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई तथा उनसे ढेरों आशीर्वाद प्राप्त किया गया । इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह ने थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित बालिका सुधार गृह में जाकर वहां रह रहे बच्चों को मिष्ठान, फल एवं आतिशबाजी/पटाखें वितरित कर उन्हें स्नेह सहित दीपावली की शुभकामनाएं दी । जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अनाथ व बेसहारा बच्चो बुजुर्गों तथा गरीब परिवारों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारीगण द्वारा बच्चों व बुजुर्गों के बीच उपस्थित रहकर फल, मिठाइयाँ, पटाखें, मोमबत्ती आदि वितरित करते हुए इन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। पुलिस की इस सहृदयता से बच्चे काफी प्रसन्न दिखे तथा बेशहारा बुजुर्गों का ढेरों आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App