सोनभद्र

शक्तिनगर एसएचओ दिनेश प्रकाश पांडेय ने गरीब बच्चों में जाकर मिठाइयां बाट मनाई दीपावली

शक्तिनगर/सोनभद्र खाकी ने गरीब बच्चों में जाकर मिठाइयां बाट मनाई दीपावली। अक्सर हमारे दिलो दिमाग में खाकी का कुछ गलत ही चित्रण होता है। किसी के घर पुलिस पहुंच जाये तो घरवाले ही नहीं पूरा मुहल्ला सहम जाता है। और कहते हैं के “का हो गइल भइया के पुलिस आ गइल बा”। रूह काप उठती है लोगो की खाकी के नाम से। कही ये वर्दीधारी गरीबो के दरवाजे पहुंच जायें तो वो थर थर कांपने लगते हैं। सांस अंटक जाती है। मगर इससे इतर खाकी का एक अलहदा तस्वीर सामने आया है। जी हाँ सोनभद्र में खाकी का एक अलग ही रूप सामने आया है। गरीब बच्चो का मन भी दीवाली में पटाखे जलाकर मिठाई खाने का होता है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण ऐसे घरों के बच्चे अपना मन मार कर रह जाते है।

अब से पहले आसमान में छूटने वाले पटाखो को देखकर ही गरीब बच्चे खुश हो जाते थे। शक्तिनगर एसएचओ दिनेश प्रकाश पांडेय ने सराहनीय पहल की है और उन्होंने प्रकाश पर्व दीपावली को अलग अंदाज में मनाई। उन्होंने मलीन बस्ती में जाकर आस पास के गरीब बच्चों को खिलौने, पटाखे, मिठाई व मोमबत्ती आदि वितरित किया। खाकी को अपने बीच पाकर गरीबों व अनाथों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस सराहनीय कार्य से खाकी पहली बार बड़ी परंपरा की नींव डालती नजर आई। आवश्यकता है तो इस कड़ी को बरकरार रखने की।

इस दौरान एसएचओ दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि लोगों में खाकी वर्दी के वहम को मिटाने का मैंने एक छोटा सा प्रयास किया है। पुलिस और आम जनता के बीच मतभेद नही होना चाहिये। जनता की ही सहायता के लिए पुलिस सजग प्रहरी बनी रहती है। सामंजस्य अगर बना रहे तो आपराधिक घटनाएं नहीं होंगी। बच्चो के खिलखिलाते चेहरे देख उन्होंने देश का भविष्य बताया

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक... शिक्षा सेवा चयन आयोग का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा
Download App