सोनभद्र

रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता में बच्चियों ने दिखाया अपना हुनर

पन्नुगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

रामगढ कस्बें मे धनतेरस के शुभ अवसर पर आइडियल पब्लिक स्कूल कसारी रामगढ़ में रंगोली प्रतियोगिता व मेहंदी लगाने का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया रंगोली बनाने के बाद विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता का निरीक्षण करके प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चियों को पुरस्कृत किया प्रतियोगिता के दौरान

छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नन्हें हाथों से सुंदर कलाकृतियों में रंग भरी रंगोली में छात्राओं ने सुंदर फूलों व दीपों की सुंदर आकृतियों को जीवन रुप प्रदान किया इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्या ने कहा कि अवकाश के पूर्व यह आयोजन विद्यालय के शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के लिए किया गया इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है इस मौके पर मौजूद आइडियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नूर मोहम्मद( बबलू ),प्रधानाचार्या परवीन जहां, उप प्रधानाचार्य रमाकांत चंन्द्रबंशी, अध्यापक शाकिर अली,सहायक अध्यापिका ज्योति श्रीवास्तव,अनूप तिवारी,प्रेम कुमारी,कशिश, सोनी,
ज्योति वर्मा,आराधना मिश्रा, पूनम गुप्ता, प्रज्ञा श्रीवास्तव,स्वाति गुप्ता,
कविता चंद्रवंशी,जमुना मौर्या।
पूनम केसरी,सुषमा मौर्या सहित विद्यालय के छात्राएं उपस्थिति रहे

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App