सोनभद्र

विगत वर्षों से प्रतीक्षारत स्वयं का वन स्टाप सेन्टर के भवन का हुआ भूमि पुजन- दिपिका सिंह

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में कार्यदायी संस्था डूडा एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद के जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी परिसर में सखी वन स्टॉप सेंटर का स्थाई भवन निर्माण हेतु भूमि पुजन किया गया डूडा के पोओ राजेश उपाध्याय ने बताया कि मानक के अनुसार एवं समय सीमा के अन्दर भवन का कार्य पूर्ण कराया जायेगा वही पर जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि जिले की पीड़ित महिलाओं को अब एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। यह सेंटर महिला हेल्पलाइन के तौर पर भी काम करेगा। जो वर्तमान समय में अस्थायी रूप से जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी मे संचालित है इस सेन्टर से महिलाओं की कई परेशानियों का हल किया जा रहा है। सखी वन स्टॉप सेंटर के जरिए पीड़ित महिलाओं को पुलिस, चिकित्सा, काउंसिलिंग, मनोवैज्ञानिक सलाह के अलावा एफआईआर में मदद के साथ आश्रय उपलब्ध है । सेंटर पर अस्थायी रूप से ठहरने की भी व्यवस्था है। खासकर दुष्कर्म पीड़ित व एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी। केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ने बताया कि महिला हेल्पलाइन व सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से सामाजिक रूप से पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान की जाएगी। घरेलू हिंसा से पीड़ित, यौन अत्याचार या समाज में बेदखल कर दी गयीं महिलाओं को पूरी सुरक्षा व संरक्षण दिया जाता है। इसके अलावा अल्पावधि के लिए आश्रय देने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यह सेंटर 24 घंटे काम कर रही है यहां पुलिस विभाग की महिला पदाधिकारी, महिला मेडिकल स्टाफ, आवश्यकतानुसार महिला चिकित्सक की व्यवस्था भी की जा रही है । उक्त अवसर पर जिला प्रोवेशन कार्यालय से इन्द्रावती कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, जेण्डर विशेषज्ञ साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी वन स्टाप सेन्टर से समस्त स्टाफ आदि रहे उपस्थित

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App