सोनभद्र

खनिज पदार्थों के परिवहन का अवैध रूप से ई प्रपत्र तैयार कर वाहनो को अवैध परिवहन कराने वाले 5 आरोपी को अविनाश सिंह ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) खनिज पदार्थों के परिवहन का अवैध रूप से ई प्रपत्र तैयार कर वाहनो को अवैध परिवहन कराने वाले 5 आरोपी को अविनाश सिंह ने किया गिरफ्तार। उनके कब्जे से 18 अदद आईएसटीपी,म0प्र0 व 02 अदद लैपटाँप,02 अदद प्रिन्टर,03 जिल्द जीएसटी,इनवाइस रसीद व 05 अदद मोबाइल व 2 बाइक सहित 148,100 रुपये नगद किया गया बरामद। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध खनन व खनन के नाम पर अवैध रुप से परमिट जारी कर सरकारी प्रशमन शुल्क की चोरी कर सरकारी राजस्व की हानि नुकसान करने व फर्जी कूटरचित दस्तावेजो का प्रयोग कर छल बेइमानी की नियत से आईएसटीपी बनाकर वाहनो का इनवाइस जारी करने तथा वाहनो को कर से बचाने के लिए बिना किसी भुगतान के पास कराने वाले गिरोह की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे मुखबिर की सूचना पर जिला पंचायत बैरियर ओबरा से दो नफर मो0सा0 सवार अभियुक्तगण1-राकेश कुमार सिंह पुत्र महेन्द्र सिहं नि0 डाला बस्ती थाना चोपन सोनभद्र उम्र 35 वर्ष 2-राजेश पटेल पुत्र धनुषधारी सिहं पटेल नि0 डाला थाना चोपन सोनभद्र उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 08 अदद फर्जी कूटरचित आई.एस.टी.पी. मध्य प्रदेश के नाम की (परिवहन प्रपत्र/परिमिट) बरामद किया गया तथा अभियुक्तगण की निशानदेही पर उनके गिरोह के अन्य तीन सदस्यों 3-वरुण त्रिपाठी पुत्र भागीरथी त्रिपाठी नि0 डाला थाना चोपन सोनभद्र उम्र 30 वर्ष 4-आशीष साहनी पुत्र स्व0 राधेश्याम नि0 चोपन मेन मार्केट थाना चोपन सोनभद्र उम्र 25 वर्ष 5-अशोक कुमार मिश्र पुत्र प्रभाकर मिश्र नि0 डाला थाना चोपन सोनभद्र उम्र 25 वर्ष को डाला बारी में एक कमरे से कम्प्यूटर पर कार्य करते हुए समय 21.35 बजे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 फर्जी कूटरचित आई.एस.टी.पी. मध्य प्रदेश के नाम की (परिवहन प्रपत्र/परिमिट), 02 अदद लैपटाँप, 02 अदद प्रिन्टर,03 जिल्द जीएसटी,इनवाइस रसीद व 05 अदद मोबाइल व 1,48,100 रुपये नगद बरामद किया गया । कम्प्यूटरों व लैपटाप में विभिन्न वाहनों के मध्य प्रदेश के फर्जी कूट रचित आई.एस.टी.पी. परमिट बनाने के फोल्डर मौजूद थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 246/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया । उक्त समस्त परमिट उप खनिज पदार्थ गिट्टी से सम्बन्धित थे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व दिनांक 30.10.2023 को इसी प्रकार फर्जी प्रपत्र पर उप खनिज गिट्टी का परिवहन करते हुए वाहन ट्रक संख्या BR 45 GB 1053 लोढ़ी प्रवर्तन बैरियर पर पकड़ी गयी थी उक्त के सम्बन्ध में बिल्ली मारकुण्डी स्थित खनिज भण्डारण स्थल की अनुज्ञप्ति धारिका उर्मिला सिंह निवासिनी ओबरा द्वारा थाना ओबरा पर उनकी फर्म मेसर्स उर्मिला स्टोन क्रेसिंग कम्पनी के नाम का फर्जी परिवहन प्रपत्र का उक्त वाहन द्वारा प्रयोग में लाने के सम्बन्ध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 239/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत कराया था। पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि उनका मुख्य व्यक्ति व गैंग लीडर मध्य प्रदेश का शिवम दूबे है जिससे वे लोग मध्य प्रदेश का परमिट आईडी पासवर्ड लेकर धोखाधड़ी व कूटरचना कर मध्य प्रदेश के नाम का बनाकर बेचते हैं और वाहन स्वामियों को विश्वास में लेकर आई.एस.टी.पी. परमिट के माध्यम से वाहन पास कराते हैं। जो परमिट सोनभद्र में ऊँचे दर पर मिलता है वह मध्य प्रदेश का 160 रुपये की दर से कुछ अधिक रुपये देकर शिवम दुबे के माध्यम से मिलकर फर्जी कूटरचना कर बनाते हैं। अपने इस गैंग के और भी साथी सहयोगी सोनभद्र के ही दिनेश पाण्डेय, पेण्टा पाठक, रामलोचन पाण्डेय ,अजय पाठक , सुभीष पाण्डेय ,विकास पटेल ,कमलेश उर्फ नेता ,वधेश उर्फ बल्लू यादव ,पंकज यादव ,रोहित केशरी ,बृजेश यादव , तेजू यादव , भीम यादव , शरफराज , शीतल गुप्ता ,सुरेश गुप्ता को शामिल बताये ।

गिरफ्तार आरोपी
1-राकेश कुमार सिंह पुत्र महेन्द्र सिहं, निवासी डाला बस्ती, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष।
2-वरुण त्रिपाठी पुत्र भागीरथी त्रिपाठी, निवासी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र 30 लगभग वर्ष।
3-आशीष साहनी पुत्र स्व0 राधेश्याम, निवासी चोपन मेन मार्केट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र 25 लगभग वर्ष।
4-राजेश पटेल पुत्र धनुषधारी सिहं पटेल, निवासी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 28 वर्ष।
5-अशोक कुमार मिश्र पुत्र प्रभाकर मिश्र, निवासी डाला, थाना चोपन, जनद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष।

फरार आरोपी
1.शिवम दुबे पता अज्ञात
2.दिनेश पाण्डेय पुत्र अज्ञात, निवासी चिरहुली, थाना चोपन
3. पेण्टा पाठक पुत्र अज्ञात, निवासी सिन्दुरिया, थाना चोपन
4. रामलोचन पाण्डेय पुत्र अज्ञात, निवासी छपका, थाना राबर्ट्सगंज
5. अजय पाठक पुत्र अज्ञात, निवासी करगरा, थाना चोपन
6. सुभीष पाण्डेय पुत्र अज्ञात, निवासी केवटा, थाना चोपन
7. विकास पटेल पुत्र अज्ञात, निवासी सलखन, थाना चोपन
8. कमलेश उर्फ नेता पुत्र अज्ञात, निवासी महुआंव, थाना चोपन
9. वधेश उर्फ बल्लू यादव पुत्र अज्ञात, निवासी महुआंव, थाना चोपन
10. पंकज यादव पुत्र अज्ञात निवासी चौरा, थाना जुगैल
11. रोहित केशरी पुत्र अज्ञात, निवासी मारकुण्डी, थाना राबर्ट्सगंज
12. बृजेश यादव पुत्र अज्ञात, निवासी स्टैन्डर्ड होटल के पीछे इमरती, थाना राबर्ट्सगंज
13. तेजू यादव पुत्र अज्ञात निवासी स्टैन्डर्ड होटल के पीछे इमरती, थाना राबर्ट्सगंज
14. भीम यादव पुत्र अज्ञात निवासी मारकुण्डी थाना चोपन
15. शरफराज पुत्र अज्ञात, निवासी चोपन
16. शीतल गुप्ता पुत्र अज्ञात, निवासी मारकुण्डी, थाना चोपन
17. सुरेश गुप्ता पुत्र अज्ञात, निवासी मारकुण्डी, थाना चोपन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, थाना ओबरा
2. उ0नि0 संतोष सिहं, थाना ओबरा
3. उ0नि0 बालकिशुन कुशवाहा, थाना ओबरा
4. हे0का0 हेमन्त बारी, थाना ओबरा
5. हे0का0 ओंकार यादव, थाना ओबरा
6. हे0का0 बृजेश यादव, थाना ओबरा
7. का0 आकाश कुमार, थाना ओबरा
8. का0 अतुल कुमार, थाना ओबरा

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App