सोनभद्र

पूर्व मध्य रेलवे के नवनियुक्त महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल को बुके प्रदान कर स्वागत किया गया

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) पूर्व मध्य रेलवे के नवनियुक्त महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल चोपन क्षेत्र के दौरे पर आने के अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन चोपन वन शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह ने उन्हें बुके प्रदान कर स्वागत किया।
मौके पर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह धनबाद मंडल के पी एन एम प्रभारी मो ज़्याऊद्दीन के दिशा निर्देश पर शाखा द्वारा महाप्रबंधक महोदय का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाप्रबंधक श्री खंडेलवाल बड़े ही आत्मीयता के साथ मिले और रेलकर्मियों का हालचाल पूछा।
इस शिष्टाचार मुलाकात में सचिव उमेश कुमार सिंह ने महाप्रबंधक महोदय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रथम आगमन पर चोपन क्षेत्र के सभी रेलकर्मचारियों की तरफ से आपका स्वागत है। यहां की समस्याओं पर चर्चा आपके साथ औपचारिक बैठक में केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा की जायेगी। आपके आगमन से इस प्रक्षेत्र के रेलकर्मी काफी आशान्वित हैं कि विभिन्न समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। महाप्रबंधक ने भी अपनी बातों से श्री उमेश को आश्वस्त किया।
इस अवसर पर श्री उमेश कुमार सिंह के साथ मनोज कुमार, राकेश कुमार चौरसिया, सुरज कुमार, क्रान्ति कुमार सहित कई रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App