सोनभद्र

बाईक बिजली की खंभे से टकराईं युवक की मौत

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला पोखरा गांव में रविवार की देर रात अनियंत्रित होकर बाईक बिजली की खंभे से टकरा गई जिससे युवक की मौत हो गई।मेमो के आधार पर अस्पताल में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
जानकारी के अनुसार उदय शंकर पुत्र हीरालाल निवासी रन्नू थाना दुद्धी की रविवार की रात बिजली की खंभे से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस की मुताबिक उदय आसनडीह की तरफ से बभनी की ओर बाईक से आ रहा था।परसाटोला तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बाईक बिजली की खंभे से टकरा गई और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल ऐम्बुलेंस और पीआरबी 112 को दिया। सूचना मिलते ही 108 ऐम्बुलेंस और पीआरबी 112 मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को ऐम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये जहां चिकित्सकों ने उदय को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को सीएचसी अस्पताल से बभनी थाने पर मेमो भेज कर सूचना दिया गया। सूचना पर बभनी पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App