सोनभद्र

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

रेणुकूट /सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता)

क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र के श्री दिलीप पटेल जी का रेणुकूट में प्रथम आगमन पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चोपन डाला से स्वागत होते हुए बीजपुर मोड मुरधावा पर रेणुकूट के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। तत्पश्चात नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता जी के आवास पर देर शाम को क्षेत्र अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। जिसमें काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में यह विचार बनी हुई रहती थी कि भारत विकसित देशों की बराबरी नहीं कर सकता किंतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने इस मिथ्या को तोड़ दिया एवं आज भारत विश्व के विकसित देशों के साथ कदमताल कर रहा है। विकास की इस गति को लगातार बनाए रखने के लिए हम सभी को माननीय प्रधानमंत्री जी की सरकार को पुनः बनाना है जिसके लिए आगामी 2024 चुनाओ को देखते हुए हम सभी को अपने-अपने बूथों पर अप्रत्याशित रूप से जीत हासिल करना है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चांद प्रकाश जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम शर्मा, जिला कार्य समिति सदस्य राज बाबू वर्मा, प्रदीप सिंह रानू, सुरेश गुप्ता, प्रेम शंकर रावत, सोना बच्चा अग्रहरि,सुरेंद्र अग्रहरी, सुनील दुबे, माया गुप्ता, गीता सिंह, राकेश कुमार सिंह,सुशील अग्रवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, छवि शाह, आलोक राय व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App