सोनभद्र

ऊर्जांचल की भूमि लिखेगी सृजन का इतिहास विजय शंकर चतुर्वेदी

अनपरा/सोनभद्र ऊर्जांचल की धरती सृजन का नया इतिहास लिखने को तैयार है, कलम के सिपाही इस नई भूमिका के लिए तैयार हैं, यह कहना था वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी का जो प्रेस क्लब अनपरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता के लिए प्रेस क्लब अनपरा एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई, इस अवसर पर एक छोटे बच्चे साहिल सिंह द्वारा पांच फीट की निर्मित कलम को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपा गया। मुख्य अतिथि द्वारा अध्यक्ष आर पी सिंह, महामंत्री गोविंद मिश्रा, उपाध्यक्ष दरोगा देव यादव, मंत्री विक्रम सिंह सोढी को शपथ दिलाई गई । उस समय सभागार तालियों से गूंज उठा जब अध्यक्ष आरपी सिंह को चांदी का मुकुट पहनाया गया । सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी सौंपा गया।
इस अवसर पर उपस्थित इलेक्ट्रानिक मीडिया के सोनभद्र के जिलाध्यक्ष शांतनु विश्वास ने शुभकामना व्यक्त करते हुए समाचारों की निष्पक्षता पर बल दिया । यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय विनीत ने कहा कि सोनभद्र के पत्रकारों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज को दिशा देने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। डाला प्रेस क्लब के अध्यक्ष सनोज तिवारी ने पत्रकारों को लोक कल्याणकारी कदम पर चलने की सलाह दिया। अध्यक्ष आर पी सिंह और संजय सिंह पन्ना द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को अंगवस्त्रम देकर अभिनंदन किया ।
अध्यक्षीय उदबोधन करते हुए इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पदाधिकारी संजय द्विवेदी ने कहा कि यह प्रेस क्लब अनपरा के लिए ऐतिहासिक अवसर है कि देश के प्रखर पत्रकारों और प्रमुख संगठनों के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह का संचालन करते हुए चंद्रमौलि मिश्रा ने प्रेस क्लब अनपरा की भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस मौके पर नगर पंचायत अनपरा के अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष शेष नाथ सिंह समाजसेवी धनञ्जय उर्फ बबलू श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सिंह,बी के सिंह,कृष्णा सिंह के साथ-साथ पत्रकार जय प्रकाश सिंह,गजेन्द्र गुप्ता,नौशाद अन्सारी,संजय सिंह पन्ना,उमेश सिंह,संदीप शर्मा,अरमान खान,रोशन शर्मा,जगरनाथ व दीपक कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट में कुर्क 7 हाईवा ट्रकों को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश। गैंगस्टर एक्ट में कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App