सोनभद्र

भारी वाहनों को रेलवे ओवरब्रिज से आवागमन करने के लिए दो महिने से अधिक करना पड़ेगा इंतजार

सोनभद्र (नीरज भाटिया) साढ़े चार माह से भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित बाड़ी स्थित ओवरब्रिज का जिलाधिकारी ने शुक्रवार को निरीक्षण कर नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज के काम में तेजी लाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया।उपसा द्वारा बनाए गए रेलवे ओवरब्रिज में दरार आने के बाद परिवर्तित मार्ग हो जाने से ट्रकों का आवागमन बंद होने से परेशान क्रशर व्यवसायियों की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मौके पर मौजूद रेलवे के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए धीमी गति से हो रहे कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। मौके पर मौजूद धनबाद मंडल रेलवे कंस्ट्रक्शन के डिप्टी चीफ इंजीनियर शशि कुमार व असिस्टेंट इंजीनियर संजय कुमार से जिलाधिकारी ने पूछा की अभी कार्य पूर्ण होने में कितना समय लगेगा जिस पर रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अप्रूवल मिलने के बाद कार्य में तेजी आएगी ।नव निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का कार्य 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। जिलाधिकारी ने वहां मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा की आते-जाते समय जो कार्य चल रहा है उसमें तेजी से काम होते हुए नहीं दिखाई देता कार्य में तेजी लाने पर ढाई महीने का काम डेढ़ महीने में भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित मार्ग होने से आए दिन घटनाएं घट रही हैं। खदान के रास्ते होकर जाने वाले वाहनों से अगर कोई घटना घटेगी तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसलिए रेलवे ओवरब्रिज का कार्य जल्द समाप्त कर आवागमन को सुचारू रूप से चालू किए जाने का निर्देश दिया। इस ब्रिज ब्रिज सहायक अभियंता चंद्रभान सिंह ओबरा उप जिलाधिकारी पी एल मौर्या,चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, भाजपा मंडल अध्यक्ष चोपन सुनिल सिंह,खनन व्यवसायी अंकुश मित्तल, ध्यान सिंह,सुनील बंसल, राकेश गर्ग, आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को मुंबई में होगी ‘हर घर नल शुद्ध जल’ डॉक्यूमेंट्री की प्रमोशन स्क्रीनिंग, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्र...
Download App