सोनभद्र

आपरेशन मुस्कान के तहत गायब हुए बच्चे को पुलिस ने परिजन को सौपा

पन्नूगंज/ सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

चतरा क्षेत्र के मझिगावां ग्राम पंचायत निवासी दिलीप कुमार पटेल पुत्र सतीश कुमार पटेल के भांजा राहुल पटेल पुत्र विजय सिंह पटेल उम्र लगभग 15 वर्ष निवासी दुरावल कलां थाना कोतवाली रावर्ट्सगंज जो अपने मामा के यहां रहता है पन्नुगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगांवा अपने मामा दिलीप कुमार पटेल के यहां रहकर कक्षा 8 में पढ़ाई करता है पांच दिन पूर्व सायं राहुल पटेल अपने मामा के घर नहीं पहुंचा तो मांगा ने परेशान होकर के आसपास पता करने के बाद कहीं पता न चलने पर राहुल पटेल के पिता विजय सिंह पटेल को जानकारी दी और पता लगाया कि अपने घर तो नहीं चला गया है अपने घर न पहुंचने पर परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद कहीं पता नहीं चला जिसकी सूचना पन्नुगंज पुलिस को दिया पन्नुगंज पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित किया जिसमे पन्नूगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य, उप निरीक्षक राम ज्ञान सिंह यादव कांस्टेबल रामजी बिंद, अनिलेश कुमार सिंह, के सूझबूझ से राहुल पटेल को चतरा मार्केट से सही सलामत बरामद किया गया पुलिस के द्वारा राहुल पटेल के मामा व पिता को बुलाकर सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया राहुल पटेल के माता मीरा देवी की लगभग 10 वर्ष पूर्व मौत हो जाने के कारण राहुल पटेल अपने मामा दिलीप पटेल के यहां रहकर पढ़ाई करता है

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात