सोनभद्र

क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व मे थाना प्रभारी के मुस्तैदी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जित हुई देवी प्रतिमाएं

पन्नूगंज सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

चतरा क्षेत्र के रामगढ स्थित नवरात्रि पर्व पर दर्जनों स्थापित देवी प्रतिमाएं कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार की देर रात्रि धंधरौल बांध तालाब में विधि विधान पूर्वक विसर्जित की गई मां दुर्गा की प्रतिमाएं शासन के दिशा निर्देश के तहत रामगढ़ कस्बे व आस पास के

ग्रांमीण अंतर्गत दर्जनों स्थापित प्रतिमाओं को रथ व टैक्टर पर सवार कर उन्हें रामगढ़ कस्बे में भ्रमण कराया गया साथ मे विभिन्न प्रकार के झांकी व रोड लाइट डीजें के साथ माताओं, पुरुषों,बच्चों नाचते गाते दिखे रामगढ मार्केट मे प्रतिमाओं के साथ में भ्रमण करते रहे सभी प्रतिमाएं विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए रामगढ़ मार्केट कस्बे में प्रतिमाएं एक साथ होकर सांय धंधरौल बांध तालाब पर पहुंचने का

सिलसिला शुरु हुआ आयोजकों द्वारा विधि विधान पूर्वक माता रानी की विदाई कर उन्हें अगले साल आने के लिए आमंत्रित किया इस मौके पर धंधरौल बाध के चारो तरफ घाटों पर पुलिस की कडी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी इसके अलावा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार के हादसे की गुंजाइश न रहे इसके लिए पन्नूगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य प्रतिमाओं के साथ भ्रमण करते रहे किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस प्रतिमाओं के साथ-साथ लगी रही क्षेत्राधिकारी संजीव कटियार, रामपुर बरकोनिया एसएचओ सत्य प्रकाश यादव भारी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात