सोनभद्र

भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता)

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजीव कटियार के निर्देशन में आज दिनांक-20.10.2023 को थाना मांची पुलिस की टीम द्वारा तेनूडाही मोड़ मांची से 01 अदद मोटरसाइकिल संख्या- UP 70 GC 7942 से 02 गांजा तस्करों को 12 किलो 170 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ करने पर तस्करों द्वारा बताया गया कि हम लोग गांजा बिहार से खरीदकर प्रयागराज में ले जाकर बेच देते है । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मांची पर मु0अ0सं0-51/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण –*
01. कुंवरजीत पटेल पुत्र लालजी पटेल निवासी ग्राम कपूर का पुरा थाना करछना जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 25 वर्ष ।
2. हेमन्त कुमार पटेल पुत्र मानसिंह पटेल निवासी ग्राम कपूर का पुरा थाना करछना जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 25 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
1. 12 किलो 170 ग्राम मादक पदार्थ गांजा ।
2. 01 अदद मोटरसाइकिल संख्या- UP 70 GC 7942 ।

*गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-*
1. उ0नि0 संजय कुमार चौकी प्रभारी सुअरसोत थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
2. का0 राजू राव, चौकी सुअरसोत, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
3. का0 हिमांशू सोनकर, चौकी सुअरसोत, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App