सोनभद्र

छात्र छात्राओ के बीच पहुच राजेश सिंह ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दिया

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) छात्र छात्राओ के बीच पहुच राजेश सिंह ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दिया। पिपरी एसएचओ राजेश सिंह द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया जा रहा है तथा उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता कर संदिग्धों की चेकिंग कर आवश्यक हिदायत दिया जा रहा है। गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा विद्यालयों में जाकर विभिन्न प्रकार के खेलकूद व दौड़ कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें विजेता बालिकाओं को पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्द्धन किया गया तथा खेलकूद के माध्यम से बालिकाओं को छेड़खानी महिला सम्बन्धी अपराध महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जानकारी दिया गया।

राजेश सिंह ने बताया कि गांव, कस्बों एवं सार्वजनिक स्थानों, मिशन शक्ति कक्ष पर बालिकाओ महिलाओं की गोष्ठी करके उच्चाधिकारियों के नम्बर व नारी सुरक्षा मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है । बिना कारण घूमने वाले लड़को शोहदो का चेकिंग किया जा रहा है। महिलाओं बच्चों के सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन के संबंध में चलाए जा रहे मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत संत एबीआर पब्लिक स्कूल मुर्धवा मे बच्चों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों 112 1090 1098 108 1076 1930 आदि के बारे में तथा गुड टच बेड टच के बारे मे राजेश सिंह द्वारा विस्तृत रूप से समझाया बताया गया तथा स्कूल के बच्चियों और बच्चों के खेलकूद का आयोजन किया गया आयोजन के पश्चात विजेता तीन बच्चियों एवं तीन बच्चों को पुलिस की तरफ से उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App