सोनभद्र

जिला क्रिकेट ट्रॉफी अंडर 16 के पहले वनडे में भदोही ने सोनभद्र को हरा 1-0 की बढ़त बनाई

क्रिकेट परफॉरमेंस पॉइंट अनपरा सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में
अंडर-16 जिला क्रिकेट ट्रॉफी का आज उद्घाटन अनपरा नगर पंचायत के चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैशवार एवं अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं.आरसी श्रीवास्तव ने फीता काटकर उद्घाटन किया एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी ।
पहले एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज में एनएनएस क्रिकेट एकेडमी सुरियावां भदोही की टीम ने सीपीपी सोनभद्र को 48 रनों से हरा कर 1-0 की बढ़त बना ली । भदोही ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए साहिल ने 23, यश 21, कृष्णा ने 20 रन बनाए, सोनभद्र से अमित पटेल ने 5 विकेट लिए । जवाब में सीपीपी सोनभद्र की टीम 36.4 ओवरों में 113 रनों पर सिमट गई जिसमें शिवाजी ने 30, आयुष चंद्रवंशी ने 24 रन बनाए, भदोही के तरफ से कृष्णा पांडेय ने 4 विकेट ,यश ने 3 विकेट लिए ।
मैन ऑफ दी मैच भदोही के कप्तान यश को इं.अजय कुमार मौर्या द्वारा दिया गया । अम्पायर विशाल श्रीवास्तव, श्रीकांत वर्मा, स्कोरर ऋषभ रहे ।
इस मौके पर डीके विकल, अवधूत भगवान राम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय विक्रम सिंह, आरिफ हुसैन, इसराइल अंसारी, विवेक चौरसिया, हेमंत, अभय द्विवेदी, राजेश गुप्ता, विनय सिंह, सुशील गिरी, दीपेश आदि रहे ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात