सोनभद्र

महिलाओं के आत्मसम्मान का रखा जाए ध्यान- जिला प्रोवेशन अधिकारी

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत स्थानीय परिवाद समिति की बैठक वन स्टाप सेन्टर लोढी मे आहुत की गयी

दिनांक 17-10-2023 को जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत स्थानीय परिवाद समिति की अध्यक्ष कीर्ति मंडेलिया की अध्यक्षता मे वन स्टाप सेन्टर लोढी मे बैठक आहुत की गयी जिसमे सदस्य सचिव द्वारा बताया गया कि समस्त विभागों में आंतरिक परिवार समिति का गठन किया गया है जिसमें यदि किसी महिला कार्मिक द्वारा शिकायत की जाती है और वह आंतरिक परिवाद समिति के निर्णय से संतुष्ट नहीं होती है। वह अपना प्रकरण स्थानीय परिवार समिति जो जनपद स्तर पर गठित है उसमें रख सकती है तथा उसे निर्धारित समय के अंतर्गत न्याय दिया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मिशन शक्ति फेज चतुर्थ चरण के तहत जो नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन को केंद्र में रखकर चलाई जा रही है। जिसके तहत प्रत्येक महिलाओं को सम्मान के साथ समाज में जीने का हक है तथा बराबरी का हक प्राप्त करते हुए किसी भी कार्यस्थल पर कार्य करने का

अधिकार है। उनके लिए कोई भी अपमानजनक शब्द या उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द का इस्तेमाल न किया जाए। उनके साथ कोई भेदभाव या लैंगिक उत्पीड़न की घटना प्रकाश में नहीं आनी चाहिए। यदि इस प्रकार की कोई घटना संज्ञान में आता है तो उस कार्मिक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान बैठक में इंद्रावती कुमारी केसवर्कर, स्थानीय परिवार समिति की अध्यक्ष कीर्ति मंडेलिया, आशा मिश्रा सदस्य, संगीता राय सदस्य, धर्मेंद्र पांडे सदस्य, साधना मिश्रा सीमा द्विवेदी, शीला सिंह सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, नेहा अग्रहरि विधि शाह परीक्षा अधिकारी, संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App