सोनभद्र

मुकुट पूजन के साथ चिरहुली में रामलीला का हुआ शुभारंभ

चोपन/ सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

चिरहूली करगरा में परंपरागत सांस्कृतिक, धार्मिक व ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ रविवार की शाम मुख्य अतिथि जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने फीता काटकर किया ततपश्चात पुरोहितों के वेद मंत्रों और स्वस्तिवाचन के बीच मुकुट पूजन कर मुख्य पात्रों का परिचय दिया। आदर्श हिंदी नाट्य कला परिषद चिरहुली कारगरा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में 10 दिनों तक रामलीला का मंचन होगा। मुख्य अतिथि ने सामूहिक रूप से कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आचरण व आदर्श का अनुसरण हर व्यक्ति को अपने जीवन में करना चाहिए। प्रभु श्रीराम भगवान होने के साथ साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भी थे। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। व्यक्ति को अपने अंदर अहंकार को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। कहा कि आज के दौर में रामलीला जैसे कार्यक्रम हमारी अगली पीढ़ी को हमारी परंपराओं से परिचित कराते हैं। जनमानस से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों की अत्यंत आवश्यकता है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद देव पांडेय द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया साथ ही आये हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार देव पांडेय,रवि शंकर देव पांडेय,मुरली देव पांडेय,राजेश अग्रहरी,संदीप पांडेय,विकास सिंह चोटकू,मनोज चौबे इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App