सोनभद्र

श्रीराम जन्म का मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा ) चोपन नगर के रेलवे रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के तीसरे दिन शनिवार की रात भगवान राम के जन्मोत्सव प्रसंग का मंचन किया गया। रामजन्म पर पूरे अयोध्या में राम जन्मोत्सव मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को श्रीराम जन्मोत्सव की बधाइयां दीं। श्रीरामलीला समारोह समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शनिवार की रात कलाकारों द्वारा भगवान राम के जन्म प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने राम जन्म प्रसंग का ऐसा मंचन किया, जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। जय श्रीराम के नारे लगाए गए। इसके बाद कलाकारों ने भगवान शिव का माता कौशल्या के साथ संवाद और गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों के नामकरण करने की कथा का मनोहारी मंचन किया। विश्वामित्र द्वारा भगवान राम और लक्ष्मण को शिक्षा दीक्षा के लिए ले जाने की कथा का भी मनोहारी मंचन किया। इससे पूर्व महाराजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया। वरदान अनुसार दशरथ की तीनों रानियां कौशल्या, कैकेयी व सुमित्रा ने बच्चों को जन्म दिया। चारों भाइयों के जन्म पर अयोध्या में मंगल गीत गाए गए। गुरु वशिष्ठ ने चारों भाइयों का नामकरण किया। इसमें सबसे बड़े का राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न नाम दिया। इसी के साथ अयोध्या में दीप जलाकर उत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने पहुंचे। रोजाना दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है।स्वागत संचालन संजय चेतन ने किया। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष राजन जायसवाल, प्रकाश दास, सुरेश गर्ग, सुशील पांडेय,सत्यप्रकाश तिवारी,प्रदीप अग्रवाल,राकेश उपाध्याय,लिपिक अंकित पांडेय, सुरेश जयसवाल, राजू चौरसिया, श्याम नारायण दुबे, सतनाम सिंह, तीर्थराज शुक्ला, सेतराम केशरी, अमर शर्मा, विनीत पांडेय, जितेन्द्र जायसवाल, रामपरिखा विश्वकर्मा ,राजेश सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान