सोनभद्र

परंपरागत रामलीला मंचन का मुकुट पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान चोपन बैरियर पर कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक महानंद पांडेय, विजयानंद तिवारी व विहिपी के जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय द्वारा रामलीला मंच पर फीता काटकर उद्घाटन किया गया।इसके बाद विधि विधान से भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारी गई। उद्घाटन उपरांत कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजन के साथ आरती उतारी। लीला के दौरान पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। स्वयंवर में बंदर का रूप पाने पर नारद उपहास के पात्र बने तो उन्होंने भगवान विष्णु को श्राप दे दिया।वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह अपनी फोर्स के साथ कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरसिंह तिवारी, भाजपा जिला मंत्री राम सुंदर निषाद, अपना दल एस के जिला महासचिव श्याम चरण गिरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप अग्रवाल महेंद्र केशरी, हनुमान दास, विमल शाहा, वार्ड सदस्य नरेश यादव, राकेश बिंद सुरेंद्र पांडेय समेत सैकड़ों अन्य राम भक्तो की रही मौजूदगी रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान