सोनभद्र

बच्चों की सुरक्षा हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता- दीपिका सिंह

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रावर्टसगंज मे स्वावलंबन कैंप का किया गया आयोजन आज दिनांक 13-10-2023 को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम मे जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रावर्टसगंज मे
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत स्वावलंबन कैम्प का आयोजन कर बालिकाओं को किया गया जागरूक केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ने बताया कि बेटियां अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा रहीं है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। महिला थाना रावर्टसगंज टीम द्वारा टोल फ्री नम्बर 181,1098,112,1076,1090, और गुड़ टच, बैड टच के बारे जानकारी दी गई

महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना। जिसमें समाज में कुरीतियों को समाप्त किया जा सकें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज़ उत्पीड़न, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य /kovid-19, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, वन स्टाप सेन्टर से उमा चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स, अनिता पाल पूर्ण कालिक शिक्षिका,वार्डन वंदना देवी,प्रतिमा सिंह,कुमारी ममता प्रमोद कुमार व बालिकाएं रही उपस्थित

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान