सोनभद्र

विषैले सर्प के काटनें से महिला की मौत

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

रामगढ, सोनभद्र चतरा क्षेत्र के अंतर्गत पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चितविसरांव गांव में बीते दोपर के बाद लगभग 1 बजे घर में रखे भोजन पकाने के लिए गोइठा लेने के लिए गई हुई थी गोइठा लेते समय हाथ के उंगली में जहरीले सर्प ने काट लिया जिससे उसकी जिलाअस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि प्रभावती विश्वकर्मा उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय दिनेश विश्वकर्मा निवासी चितविसरांव दिनेश विश्वकर्मा दो शादी किए हुए थे पहली पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है दूसरी पत्नी प्रभावती अपने लड़के के साथ रहती थी दोपहर लगभग एक बजे हाथ के अंगुली में विषैले सर्प ने काट लिया सर्प के काटते हीं चिल्लाने लगी तब तक घर के सदस्य लोग शोर शराबा करने लगे अचानक चिल्लाने लगे और महिला के पास दौड़कर देखा तो एक विषैले सर्प के काटने की बात महिला के द्वारा बताया गया घर के लोग तत्काल इलाज कराने हेतु सीएचसी चतरा (तियरा) ले गए लेकिन हालत में सुधार न होने पर स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य केंद्र चतरा से जिलाअस्पताल के लिए भेज दिया गया जिलाअस्पताल में उसे चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया परिजन मृतक की शव को लेकर घर आ गए परिवार के लोगों द्वारा आज सुबह 112 डायल को सूचित किया मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल की परिजनों के द्वारा पन्नूगंज पुलिस को लिखित सूचना दिया गया पन्नूगंज पुलिस घर के लोगो के सूचना के बाद पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार