सोनभद्र

विकास खण्ड चतरा के सर्वांगींण विकास हेतु किसान मेला व प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) निति आयोग द्वारा आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के अंर्तगत विकास खण्ड चतरा के चौमुखी विकास हेतु विकास खण्ड चतरा के परिसर में प्रस्तावित संकल्प सप्ताह सबकी आंकाक्षाएं सबका विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषि महोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत रामगढ़ स्थिति विकास खण्ड चतरा परिसर में किया गया। कृषि महोत्सव का उद्घाटन परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सोनभद्र रामशिरोमणि मौर्य के द्वारा फिता काटकर व दिप ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार यादव एडीओ एजी चतरा के द्वारा किया गया कृषि महोत्सव में किसान मेला, कार्यशाला एवं प्रदर्शिनी, सरकारी योजनाओं की जानकारी, नवीनतम तकनीकियों की जानकारी, पर्यावरण अनुकूल अभ्यास किसान बाजार खेत से मेज तक खाद्य उत्सव, गोवर्धन एवं अन्य जैव कृषि संसाधन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कृषि महोत्सव कार्यक्रम का मार्गदर्शन अमित कुमार चैबे, भूमि संरक्षण अधिकारी रावर्ट्सगंज द्वारा किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में सुश्री अनुराधा एस0एम0एस0 द्वारा ‘‘श्री अन्नु‘‘श्री शुभम सिंह एस0एम0एस0 द्वारा पराली प्रबंधन, नन्द किशोर, पौध संरक्षण अधिकारी द्वारा संचारी रोग, डा0 सुधीर खन्ना द्वारा फसलों के कीट व रोग प्रबंधन, सुश्री किरन द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, डा0 जितेन्द्र कुमार द्वारा पशु बिमारियों, श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा कृषि विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का समापन किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण करने के उपरान्त संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी गुरूशरण श्रीवास्तव द्वारा किया गया। किसान मेले में फसल बीमा योजना, सोनालिका टैक्टर, सेल्समेन कोआपरेटिव अध्यक्ष रामगढ़ विनोद कुमार मिश्रा, आयशर टैक्टर, पशु पालन विभाग, राजश्री बीज भण्डार, सिंजेण्टा इण्डिया प्रा0लि0, श्रीराम बायोसीड्स, काशी बीज कम्पनी, सहकारिता विभाग, मीन्टू खाद्य व कीटनाशक, न्यू दिल्ली बीज बाजार, बायर काॅफ साईंस, आई0टी0सी0 जैविक खाद्य, उद्यान विभाग, कृषि रसायन एक्सपोर्ट प्रा0लि0 के अरविन्द सिंह व अन्य के स्टाल व प्रदर्शिनी आयोजित हुई। कृषि महोत्सव कार्यक्रम में कृषि विभाग से मंदीप सिंह, वरिष्ठ सहायक, मुरली मनोहर बीज गोदाम प्रभारी, सौरभ सिंह, संजय सिंह, दीपिका श्रीवास्तव, अंशिमा सिंह, अंकुर सिंह, गंतब्य मौर्य, नरेन्द्र पाल, अरविन्द सिंह, सुरेन्द्र सिंह, स0वि0अ0 (फ0सू0) प्रधान संघ जिला अध्यक्ष अनील कुमार मिश्र,जिला उपाध्यक्ष लालु प्रसाद यादव, ब्लाक अध्यक्ष नीरज सिंह चन्देल, ग्राम प्रधान रामगढ़ बलराज मौर्य, व अन्य ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं किसानगण उपस्थित रहें।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को मुंबई में होगी ‘हर घर नल शुद्ध जल’ डॉक्यूमेंट्री की प्रमोशन स्क्रीनिंग, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्र...
Download App