सोनभद्र

प्रधान संघ जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में चतरा ब्लॉक के प्रधानों ने ब्लॉक पर दिए धरना

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

चतरा ब्लॉक कार्यालय में आज दोपहर चतरा ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, और प्रधान संघ चतरा अध्यक्ष नीरज सिंह चंदेल के नेतृत्व में पांच मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।पांच सूत्रीय मांगों में ग्राम पंचायत के प्रस्तावित कार्य योजना पर कार्य कराए जाने, पूर्व में दिए गए समस्त कार्यों की वित्तीय स्वीकृत मिलने पर कार्य कराए जाने, जिस ग्राम पंचायत में सचिव नहीं है तत्काल तैनाती किए जाने ,मनरेगा में जिस ग्राम पंचायत में कार्य हुआ है उसका भुगतान किए जाने और एक ब्लॉक एक खंड विकास अधिकारी की तैनाती किए जाने के माग की है । ग्राम प्रधानों का कहना है कि उक्त समस्या पर अमल नहीं किया गया तो एक सप्ताह बाद आंदोलन भी किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी ब्लॉक की होगी। समाचार लिखे जाने तक ब्लॉक कार्यालय के ठीक सामने ग्राम प्रधान धरने पर बैठे हुए हैं।
इस मौके पर ग्राम प्रधान नीरज सिंह चंदेल, बलराज मौर्य, बलिराम मौर्य ,अभिषेक सिंह, पूनम, संजय कुमार, राम जग, संतोष कुमार, बेबी सिंह, सुदामी ,चंद्रेश कुमार, बिंदु, संगीता देवी, शिवनारायण सिंह, लीला देवी, प्रधान प्रतिनिधि राकेश चंद्रवंशी, लाल बहादुर, वीरेंद्र पटेल, गामागिरी, चूड़ामणि, विजय कुमार ,समेत अन्य प्रधान उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को मुंबई में होगी ‘हर घर नल शुद्ध जल’ डॉक्यूमेंट्री की प्रमोशन स्क्रीनिंग, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्र... स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण
Download App