सोनभद्र

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर सदर विधायक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

बेटियों के हक में सोनभद्र- भूपेश चौबे

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्यारह नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरण किया गया

आज दिनांक 2-10-2023 को सदर विधायक भूपेश चौबे व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी मे स्थित वन स्टाप सेन्टर में महात्मा गांधी और पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महात्मा गांधी और पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और उनके कृतियों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी में ग्यारह नवजात बालिकाओं के माताओ को बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत बेबी किट और टावेल वितरण किया गया सदर विधायक द्वारा संबोधन करते हुए कहा गया की जिला प्रोवेशन कार्यालय द्वारा जनपद स्तर पर बच्चों व महिलाओं के सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हैं साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया की यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है तो हम सबके द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जायेगा ओमप्रकाश त्रिपाठी द्वारा संबोधन में कहा गया की हम सभी को इन दोनो महापुरुषों के दिखाएं रास्ते का सदैव अनुशरण करना चाहिये। जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा मौकेपर उपस्थित माननीयगण का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा किया गया मौकेपर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय सदस्य अमित सिंह चन्देल, रंजना चौबे, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी, शिला सिंह पूर्व सदस्य बाल कल्याण समिति के उमेश पाठक, महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे , आकड़ा विश्लेषक विपिन कुमार कनौजिया वन स्टाप सेन्टर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह, उमा चतुर्वेदी,तनु सिंह, आकांक्षा, नर्स स्टाप आदि उपस्थित रहे

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार