सोनभद्र

नक्सलियों की टोह मे प्रदीप सिंह चंदेल ने पीएसी के जवानोँ ने सघन काम्बिंग कर लगाया जन चौपाल

दुद्धी/सोनभद्र (एम.एस.अंसारी) नक्सलियों की टोह मे प्रदीप सिंह चंदेल ने पीएसी के जवानोँ ने सघन काम्बिंग कर लगाया जन चौपाल। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के दिशा निर्देशन में नक्सलियों की घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने दुद्धी पुलिस व पीएसी ने सघन काम्बिंग किया।

ये काम्बिंग दुद्धी के अतिदुरुह जगह झारोकला,मनबसा के जंगलों में हुआ। आपको बताते चलें के बार्डरो पर नक्सलियोँ के मुवमेन्ट व हलचल की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस और सेना के जवानोँ द्वारा उनके हर मनसूबे पर पानी फेरने हेतु बार्डरो पर चहल कदमी करते हुए ये काम्बिंग किया गया। वहीँ सघन काम्बिंग होने से गांव मेँ लोगोँ ने राहत की सांस ली तथा प्रदीप सिंह चंदेल ने उन्हें ऐसी किसी भी मुवमेन्टो के होने पर जानकारी देने की अपील की है ताकि वहां के लोग भयमुक्त रह सके।

इसके बाद प्रदीप सिंह चंदेल ने जन चौपाल लगा लोगों की समस्याओं को सुना। और उसका निस्तारण करते हुए उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि वे किसी के बहकावें में न आये। पुलिस सदैव उनके साथ है। किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को तत्काल अवगत करायें। जिससे आपकी समस्याओं के निदान हेतु पुलिस द्वारा स्वयं एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण के सहयोग से समस्या का समाधान कराया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति कहीं दिखाई देता है तो उसके बारे मेें तत्काल दुद्धी कोतवाली को सूचित करें। सूचना देने वालों का नाम पता गोपनीय रखा जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App