सोनभद्र
देश में पर्यटन स्वच्छता स्वदेशी को दे बढ़ावा

रेणुकूट /सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता)
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हाल ही में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान अफ्रीकी संघ को समूह का पूर्ण सदस्य बनने पर भारत ने अपनी नेतृत्व क्षमता सिद्ध की है आज आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी ने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान घोषित भारत मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारा आने वाले सैकड़ो वर्षों के लिए विश्व व्यापार का आधार बनेगा यह गौरव की बात है कि इतिहास सदैव यह याद रहेगा कि इस आर्थिक गलियारे की पहल भारतीय भूमि से हुई थी रेणुकूट में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता मंडल महामंत्री रामकुमार जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष बैजनाथ चौहान ,सेक्टर संयोजक राजेश चौधरी , बुथ अध्यक्ष राधा बैठा एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ता सम्मानित जनता गण उपस्थित रहे।



