सोनभद्र

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री स्व0 सूबेदार प्रसाद

चोपन/ सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

पूर्व मंत्री स्व0 सूबेदार प्रसाद के आवास पर गुरुवार को उनकी सप्तमी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर नगर व आसपास के सैकड़ो लोगों ने पूर्व मंत्री के साथ व्यतीत किए स्वर्णिम पलों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख लीला देवी गौड़ ने कहा कि कोन जैसे दुरूह इलाके से निकल कर उन्होंने इस इलाके में अपने कार्यकाल के दौरान विकास की गंगा बहाई, उसके जीवन्त प्रमाण आज भी देखने को मिलते हैं। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि सूबेदार जी ने सोनभद्र के विकास में अहम योगदान दिया उनके द्वारा कराए गए कार्य आज भी अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए मिशाल है उनके बारे में जितना कहा जाए कम है। उनके किए गए कार्यो से सीख लेते हुए अनुसरण करने की आवश्यकता हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।उनके जीवन यात्रा की बातों को उनके छोटे पुत्र डॉ. सत्येंद्र आर्य ने लोगों के साथ साझा किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश अग्रहरी ने किया। इस अवसर पर जिलामहामंत्री रामसुंदर निषाद, जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,राजेन्द्र जैन, राजन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन प्राणमति देवी, अशोक सिंघल, कृष्णा भारती, एम एम खान, मनोज सोलंकी,सत्यप्रकाश तिवारी, विमल साहा, रामकुमार सोनी, धर्मेंद्र जायसवाल,शिवराम गौड़ इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App