सोनभद्र

बने हुए नवीन मंडी रामगढ़ में ही मंडी संचालन हो उप जिलाधिकारी को बलराज मौर्य ने सोंपा पत्रक

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

चतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ के ग्राम प्रधान बलराज मौर्य ने उप जिलाधिकारी रावर्ट्सगंज सोनभद्र को अवगत कराया है कि ग्राम व पोस्ट रामगढ़ विकास खंड चतरा थाना पन्नूगंज तहसील रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में मंडी निर्माण लगभग 7 वर्ष पूर्ण हुआ है। अभी तक मंडी में सब्जी की मंडी नही लगती है। न ही गेहूं ,धान की खरीदारी किया जाता है। जबकि उक्त सब्जी मंडी को रामगढ़- गुरौटी मेन रोड पर चलाए जा रहा है। जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है। सुबह के समय स्कूल जा रहे पचासों गांव के बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । सुबह गुरौटी मेन रोड पर मंडी लगने के कारण पूरा रोड ही जाम में तब्दील हो जाता है। स्कूली बच्चों को, विद्यालय के चलने वाली बसों को भी आने-जाने में काफी मशक्कत झेलनी पड़ती है जाम लगा रहता है। जबकि मंडी का निर्माण रामगढ़ ब्लॉक के बगल में हुआ है। मंडी चालू नही होने के कारण मंडी का रख रखाव भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। रामगढ़- गुरौटी रोड पर लग रहे सब्जी मंडी को तत्काल बंद कराकर उस मंडी को उसके सही स्थान चतरा ब्लॉक के बगल में सुचारू रूप से चलने हेतु आदेशित करने की रामगढ़ के प्रधान ने उप जिलाधिकारी से मांग की है। ताकि किसी प्रकार का दुर्घटना होने से रोका जा सके। साथ ही क्षेत्र के किसानों को सुविधा भी मिल सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान